क्रिकेट में चयन के नाम पर 1 करोड़ की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

Dumka : दुमका जिले के नगर थाना क्षेत्र में क्रिकेट में चयन कराने के नाम पर बड़े पैमाने पर ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी किसलय पल्लव को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर झारखंड अंडर-19 और रणजी टीम में चयन दिलाने के नाम पर करीब एक करोड़ रुपये ठगने का आरोप है। नगर थाना प्रभारी जगन्नाथ धान के नेतृत्व में पुलिस टीम लंबे समय से आरोपी की तलाश में जुटी थी। रविवार को हुई गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है, ताकि इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जा सके।

फर्जी दस्तावेजों से किया ठगी का खेल

जांच में सामने आया है कि आरोपी खुद को दुमका जिला क्रिकेट संघ से जुड़ा बताकर लोगों को भरोसे में लेता था। उसने शिवपहाड़ निवासी शिक्षक नेता बुलबुल कुमार के बेटे आशुतोष आनंद को क्रिकेटर बनाने का सपना दिखाया। इस दौरान चार साल में आरोपी ने किस्तों में करीब एक करोड़ रुपये वसूल लिए। इसमें 50 लाख रुपये ऑनलाइन और 50 लाख रुपये नकद लिए गए। विश्वास दिलाने के लिए आरोपी ने बीसीसीआई (BCCI) का फर्जी लोगो लगाकर पत्र दिया और चयनकर्ताओं के साथ अपनी तस्वीरें दिखाईं। वह व्हाट्सएप कॉल के जरिए बड़े अधिकारियों के नाम पर लगातार पैसों की मांग करता था।

सदमे से हुई पिता की मौत

जब ठगी का खुलासा हुआ और पता चला कि चयन कहीं नहीं हुआ है, तो आशुतोष के पिता बुलबुल कुमार को गहरा सदमा लगा। उन्होंने जीवन भर की जमा पूंजी और कर्ज लेकर यह रकम दी थी। आर्थिक नुकसान और धोखे के सदमे के कारण जनवरी 2026 में उनकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि इस ठगी ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया।

पहले ही दर्ज हो चुका था केस

पुलिस के अनुसार, इस मामले में अक्टूबर 2025 में ही प्राथमिकी दर्ज कर ली गई थी। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी लगातार ठिकाने बदल रहा था। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी खेल या सरकारी नौकरी में चयन के नाम पर दलालों के झांसे में न आएं और केवल आधिकारिक प्रक्रिया पर ही भरोसा करें।

Hot this week

खूंटी में युवक की हत्या, सड़क किनारे मिली बॉडी

Khunti : खूंटी जिले के अड़की थाना क्षेत्र में...

कोडरमा में हाथियों का हमला, 35 वर्षीय युवक की मौत, गांव में दहशत

Koderma : कोडरमा जिले के कटेया गांव में जंगली...

विधानसभा अध्यक्ष ने बाबा बैद्यनाथ धाम में की पूजा, परिवार संग किया जलाभिषेक

Deoghar : झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो रविवार सुबह...

धनबाद में भोर-भोर फायरिंग से दहशत, ऑटो को बनाया निशाना

Dhanbad : धनबाद जिले के चिरकुंडा थाना क्षेत्र स्थित...

झारखंड में बढ़ी गर्मी, कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट

Ranchi : झारखंड में अब तेज गर्मी और हीटवेव...

Topics

खूंटी में युवक की हत्या, सड़क किनारे मिली बॉडी

Khunti : खूंटी जिले के अड़की थाना क्षेत्र में...

विधानसभा अध्यक्ष ने बाबा बैद्यनाथ धाम में की पूजा, परिवार संग किया जलाभिषेक

Deoghar : झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो रविवार सुबह...

धनबाद में भोर-भोर फायरिंग से दहशत, ऑटो को बनाया निशाना

Dhanbad : धनबाद जिले के चिरकुंडा थाना क्षेत्र स्थित...

झारखंड में बढ़ी गर्मी, कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट

Ranchi : झारखंड में अब तेज गर्मी और हीटवेव...

साहिबगंज में JPSC परीक्षा से पहले होटलों में छापेमारी

Sahibganj : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img