प्रवर्तन निदेशालय के 7 अधिकारियों का तबादला

New Delhi : केंद्र सरकार ने ED यानी प्रवर्तन निदेशालय के सात अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस संबंध में आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रभाकर प्रभात को झारखंड ईडी में संयुक्त निदेशक के पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे रायपुर जोनल ऑफिस में इसी पद पर कार्यरत थे। अब उन्हें रांची बुलाया गया है।

वहीं, अजय लुहाच का तबादला झारखंड से रायपुर जोनल ऑफिस कर दिया गया है। उन्हें रायपुर में संयुक्त निदेशक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा अन्य अधिकारियों के भी तबादले किए गए हैं :

  • मधुर डी सिंह को अपर निदेशक, गुड़गांव बनाया गया है
  • राज कुमार को अपर निदेशक, मुख्यालय भेजा गया है
  • मयंक पांडेय को अपर निदेशक, मुंबई-1 जोनल ऑफिस में नियुक्त किया गया है
  • राकेश कुमार सुमन को अपर निदेशक, लखनऊ बनाया गया है
  • अवनीश तिवारी को अपर निदेशक, चंडीगढ़ जोनल कार्यालय-1 में पदस्थापित किया गया है

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img