रामनवमी को लेकर लातेहार में हाई अलर्ट, पुलिस ने किया मॉक ड्रिल, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

Latehar : रामनवमी पर्व को लेकर लातेहार जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। जिले में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसी क्रम में एसपी कुमार गौरव के निर्देश पर आज यानी बुधवार को पुलिस केंद्र में विशेष मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस मॉक ड्रिल में पुलिस जवानों को आपात स्थिति से निपटने का प्रशिक्षण दिया गया। अभ्यास के दौरान भीड़ नियंत्रण, दंगाइयों पर काबू पाने और त्वरित कार्रवाई के तरीके सिखाए गए। जवानों को यह बताया गया कि जुलूस के दौरान किसी भी स्थिति में कम से कम बल प्रयोग करते हुए हालात को कैसे नियंत्रित किया जाए।

ड्रिल के दौरान आंसू गैस के गोले छोड़ने, लाठीचार्ज की प्रक्रिया और रबर बुलेट्स के इस्तेमाल का भी अभ्यास कराया गया। अधिकारियों ने कहा कि इस अभ्यास का उद्देश्य पुलिस के रिस्पॉन्स टाइम को बेहतर बनाना और किसी भी अप्रिय घटना को रोकना है। वहीं सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए डीसी और एसपी की मौजूदगी में टाउन हॉल में एक बैठक भी आयोजित की गई। इस बैठक में जिलेभर के पुलिस पदाधिकारी और दंडाधिकारी शामिल हुए। अधिकारियों को रामनवमी के दौरान सतर्क रहने और हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए।

Hot this week

Topics

बहरागोड़ा में मिले 80 साल पुराने खतरनाक बम डिफ्यूज, तेज धमाके से दहले ग्रामीण

Jamshedpur : जमशेदपुर के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में स्वर्णरेखा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img