गेतलसूद डैम में 100 मेगावाट फ्लोटिंग सोलर प्लांट तैयार, रांची को मिलेगी जीरो कट बिजली

Ranchi News: राजधानी रांची के लिए बड़ी राहत की खबर है। गेतलसूद डैम में 500 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा 100 मेगावाट का फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट लगभग तैयार हो चुका है। इसके शुरू होने से शहर के करीब एक लाख घरों को जल्द ही बिना कटौती के बिजली मिल सकेगी।

अंतिम चरण में पहुंचा प्रोजेक्ट

यह फ्लोटिंग सोलर प्लांट फिलहाल अपने अंतिम चरण में है और जल्द ही इसका उद्घाटन किया जाएगा। करीब 172 एकड़ क्षेत्र में फैले इस प्रोजेक्ट के शुरू होने से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की स्थिति में बड़ा सुधार आने की उम्मीद है।

दिल्ली में हुई अहम बैठक

इस परियोजना को लेकर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री और रांची के सांसद Sanjay Seth ने नई दिल्ली में केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री Pralhad Joshi से मुलाकात की। बैठक के दौरान उन्होंने परियोजना की प्रगति की जानकारी दी और जल्द उद्घाटन कराने का आग्रह किया।

2022 में मिली थी मंजूरी

संजय सेठ ने बताया कि इस परियोजना का प्रस्ताव दिसंबर 2021 में मंत्रालय को भेजा गया था। इसके बाद महज तीन महीने के भीतर मार्च 2022 में इसे स्वीकृति मिल गई और निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया।

जल्द होगा उद्घाटन

रक्षा राज्य मंत्री ने ऊर्जा मंत्री से आग्रह किया कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना का उद्घाटन उनके हाथों से कराया जाए, जिस पर मंत्री ने सहमति दे दी है। अब उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इस फ्लोटिंग सोलर प्लांट का शुभारंभ कर दिया जाएगा, जिससे रांची को बड़ी बिजली राहत मिलेगी

Hot this week

Topics

बहरागोड़ा में मिले 80 साल पुराने खतरनाक बम डिफ्यूज, तेज धमाके से दहले ग्रामीण

Jamshedpur : जमशेदपुर के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में स्वर्णरेखा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img