Strictness on Modified Silencers : जमशेदपुर पुलिस ने इस बार सख्त रुख अपनाते हुए 150 से अधिक मॉडिफाइड साइलेंसर को जब्त कर बुलडोजर से नष्ट कर दिया है।
यह कार्रवाई शहर में तेज आवाज वाले Silencer से हो रही परेशानी को देखते हुए की गई है। पुलिस का कहना है कि आगे भी ऐसे वाहनों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
सिटी SP कुमार शिवाशीष ने बताया कि शहर में Modified Silencers किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए विशेष अभियान चलाकर ऐसे वाहनों की पहचान की जा रही है।
वहीं, रामनवमी को लेकर भी Police पूरी तरह सतर्क है। शहर में शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए करीब 1900 जवानों की तैनाती की जाएगी। सभी संवेदनशील और प्रमुख स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।
सिटी एसपी ने पुलिस जवानों को निर्देश दिया है कि गश्त बढ़ाई जाए और हर गतिविधि पर नजर रखी जाए। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी जुलूस तय रूट से ही निकलें और सुरक्षित तरीके से समाप्त हों।
पुलिस ने चेतावनी दी है कि किसी भी तरह का हुड़दंग या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी लगातार नजर रखी जाएगी, ताकि किसी भी अफवाह को समय रहते रोका जा सके।

