गैस सिलेंडर जल्दी खत्म हो रहा? अपनाएं ये स्मार्ट किचन टिप्स

News Wrap : पश्चिम एशिया में ईरान और इजरायल के बीच जारी तनाव का असर अब भारत की ऊर्जा आपूर्ति पर भी दिखने लगा है। खासकर होर्मुज जलडमरूमध्य में बाधा के कारण LPG और कच्चे तेल की सप्लाई प्रभावित हुई है। देश के कई हिस्सों में गैस सिलेंडर की कमी की खबरें सामने आ रही हैं, जिससे आम लोगों के साथ होटल और रेस्टोरेंट कारोबार भी प्रभावित हो रहे हैं।

कई जगहों पर होटल-रेस्टोरेंट बंद हो चुके हैं, जबकि कुछ ने अपने मेन्यू से कई डिश हटा दी हैं। घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है। ऐसे हालात में LPG का सही और समझदारी से उपयोग करना बेहद जरूरी हो गया है।

गैस बचाने के आसान और असरदार तरीके

  • तेज आंच से बचें, धीमी आंच अपनाएं : पानी में उबाल आने के बाद आंच धीमी कर दें। इससे करीब 25% तक गैस की बचत की जा सकती है।
  • खाना बनाने से पहले सामग्री भिगो दें : दाल, चावल और अनाज को पहले भिगोने से खाना जल्दी पकता है और गैस की खपत कम होती है।
  • प्रेशर कुकर का करें ज्यादा इस्तेमाल : प्रेशर कुकर में खाना पकाने से समय और गैस दोनों की बचत होती है। इससे चावल, दाल, सब्जी और मांस जल्दी पकते हैं और ईंधन कम खर्च होता है।
  • चौड़े बर्तनों का करें इस्तेमाल : चौड़े बर्तन इस्तेमाल करने से बर्नर की लौ सही तरीके से बर्तन तक पहुंचती है, जिससे गैस की बर्बादी कम होती है।
  • बर्नर और बर्तन रखें साफ : गंदे बर्नर और बर्तनों से गैस ज्यादा खर्च होती है। इसलिए इन्हें नियमित रूप से साफ रखना जरूरी है।
  • बिजली के उपकरणों का भी लें सहारा : जहां संभव हो, इलेक्ट्रिक कुकर या इंडक्शन कुकटॉप का इस्तेमाल करें, इससे LPG की बचत की जा सकती है।
  • छोटे बर्नर का उपयोग करें : छोटे बर्नर बड़े बर्नर की तुलना में कम गैस खर्च करते हैं, इसलिए जहां संभव हो छोटे बर्नर का इस्तेमाल करें।
  • बर्तन को ढककर पकाएं खाना : खाना बनाते समय बर्तन को ढककर रखने से गर्मी अंदर रहती है और खाना जल्दी पकता है।
  • पानी का सही मात्रा में उपयोग करें : जरूरत से ज्यादा पानी डालने से गैस ज्यादा खर्च होती है, इसलिए उतना ही पानी डालें जितनी जरूरत हो।

समझदारी से करें गैस का इस्तेमाल

मौजूदा हालात को देखते हुए यह जरूरी है कि लोग घबराने के बजाय गैस का सही तरीके से उपयोग करें। छोटी-छोटी आदतों में बदलाव करके LPG सिलेंडर को लंबे समय तक चलाया जा सकता है और संकट के समय बेहतर प्रबंधन किया जा सकता है।

 

Hot this week

G-7 समिट में शामिल होंगे पीएम मोदी, फ्रांस से आया खास न्योता

G-7 Submit News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जून में...

ट्रंप की ईरान को चेतावनी, कहा — समझौते के लिए मजबूर तेहरान

Middle East War: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने...

Topics

ट्रंप की ईरान को चेतावनी, कहा — समझौते के लिए मजबूर तेहरान

Middle East War: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img