झारखंड में रामनवमी का उत्साह चरम पर, मंदिरों में उमड़ी भीड़, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Ranchi : झारखंड के विभिन्न जिलों में रामनवमी का पर्व पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही राम और हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव को लेकर भक्तों में खासा उत्साह है। मंदिरों में पुराने ध्वज हटाकर नए ध्वज लगाए जा रहे हैं। चैत्र नवरात्र का समापन भी आज हवन के साथ किया गया। घरों और मंदिरों में हवन के बाद कन्या पूजन और ब्राह्मण भोजन का आयोजन हुआ। दोपहर बाद राज्य के लगभग सभी जिलों में रामनवमी महासमितियों द्वारा भव्य शोभायात्राएं निकाली जाएंगी, जिनमें पारंपरिक लाठी, तलवारबाजी और अन्य करतबों का प्रदर्शन किया जाएगा। पलामू, बोकारो, गिरिडीह, जमशेदपुर और लातेहार सहित कई जिलों में सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। खासकर अंजन धाम में, जिसे हनुमान जी की जन्मस्थली माना जाता है, वहां विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम, हजारों जवान तैनात

रामनवमी के मौके पर राज्यभर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील इलाकों में विशेष चौकसी बरती जा रही है। जैप और इंडियन रिजर्व बटालियन (IRB) के करीब 5000 जवानों के साथ गृह रक्षा वाहिनी के 5400 अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है। प्रशिक्षु और नवप्रोन्नत डीएसपी को भी ड्यूटी में लगाया गया है। डीजीपी तदाशा मिश्रा ने सभी जिलों को निर्देश दिया है कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं और खुफिया तंत्र को सक्रिय रखा जाए, ताकि किसी भी असामाजिक गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। साथ ही सोशल मीडिया पर भी विशेष नजर रखी जा रही है।

रांची में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव

रांची में रामनवमी को लेकर विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। 27 मार्च को दोपहर 12:30 बजे से रात 12:30 बजे तक शहर में ऑटो और ई-रिक्शा का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा। वहीं, सुबह 8 बजे से अगले 20 घंटे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। सभी बड़े वाहनों को रिंग रोड से गुजरने की अनुमति दी गई है। शहर में ड्रॉप गेट लगाकर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। जुलूस मार्गों की निगरानी ड्रोन से की जाएगी और ऊंची इमारतों पर भी जवान तैनात रहेंगे।

शोभायात्राओं का आयोजन, लाखों श्रद्धालु होंगे शामिल

पाकुड़, रांची और कोडरमा समेत कई जिलों में भव्य शोभायात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। रांची में विभिन्न अखाड़ा समितियां अपने-अपने झंडों के साथ सर्जना चौक पर एकत्रित होंगी, जहां से जुलूस मेन रोड होते हुए तपोवन मंदिर तक जाएगा। कोडरमा के झुमरीतिलैया में मुख्य कार्यक्रम प्रखंड मैदान में आयोजित होगा, जहां विभिन्न समितियां अपनी झांकियां और करतब पेश करेंगी। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित भी किया जाएगा।

Hot this week

कोडरमा में हाथियों का कहर जारी, दो लोगों समेत कई मवेशियों की मौत से दहशत

Koderma : कोडरमा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार...

Topics

कोडरमा में हाथियों का कहर जारी, दो लोगों समेत कई मवेशियों की मौत से दहशत

Koderma : कोडरमा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार...

ट्रंप की ईरान को चेतावनी, कहा — समझौते के लिए मजबूर तेहरान

Middle East War: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img