रांची के पंडरा में बंद घर में चोरी, 15 लाख से ज्यादा के गहने लेकर फरार

Ranchi : रामनवमी की रात राजधानी रांची के पंडरा इलाके में एक बंद घर को निशाना बनाकर चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर से 15 लाख रुपये से अधिक के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार पंडरा ओपी क्षेत्र के वेस्ट सरोवर नगर, देवी मंडप रोड निवासी सुजीत कुमार गुप्ता रामनवमी के दिन पूजा के बाद अपने परिवार से मिलने गुमला चले गए थे। इसी दौरान बंद घर का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।

दरवाजे तोड़कर घर में घुसे चोर

चोरों ने घर के चार दरवाजों के ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया और अलमीरा के चार लॉकर काट दिए। इसके बाद उन्होंने जेवर और करीब 60 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। पीड़ित के अनुसार चोरी गए गहनों की कीमत 15 लाख रुपये से ज्यादा है।

सिर्फ गहनों को बनाया निशाना

पीड़ित ने बताया कि चोर काफी शातिर थे। उन्होंने केवल गहनों को ही निशाना बनाया और घर के अन्य सामान को नहीं छुआ। हालांकि गहनों की तलाश में पूरे घर का सामान बिखेर दिया गया।

पुलिस जांच में जुटी

मामले में कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने मीडिया को बताया कि चोरी की घटना की जांच की जा रही है। साथ ही चोरों पर नकेल कसने के लिए रात्रि गश्ती को और मजबूत किया जाएगा।

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img