उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन रांची पहुंचे, IIM दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

Ranchi : भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे। एयरपोर्ट पर संतोष कुमार गंगवार ने उनका स्वागत किया। इस दौरान वे भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) रांची के 15वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। समारोह में कुल 558 छात्रों को डिग्री प्रदान की जाएगी, जबकि सात मेधावी विद्यार्थियों को मेडल और विशेष सम्मान दिया जाएगा। इस कार्यक्रम में धर्मेंद्र प्रधान, हेमंत सोरेन, हरिवंश नारायण सिंह और संजय सेठ भी मौजूद रहेंगे।

उलिहातू जाकर बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची पहुंचने के बाद उपराष्ट्रपति हेलीकॉप्टर से खूंटी जिले के उलिहातू जाएंगे, जहां वे भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे और उनके परिजनों से मुलाकात करेंगे।

नो फ्लाई जोन घोषित, सुरक्षा कड़ी

प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर उलिहातू और आसपास के क्षेत्रों को सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक नो फ्लाई जोन घोषित किया है। इस दौरान ड्रोन, पैराग्लाइडिंग और हॉट एयर बैलून के संचालन पर पूरी तरह रोक रहेगी।

ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव

उपराष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए रांची शहर में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। हिनू, बिरसा चौक, अरगोड़ा, किशोरगंज, न्यू मार्केट और एटीआई मोड़ जैसे कई प्रमुख स्थानों पर वाहनों का परिचालन सीमित किया गया है। भारी वाहनों के लिए रिंग रोड का उपयोग करने का निर्देश दिया गया है।

दीक्षांत समारोह में विशेष सम्मान

IIM रांची के इस समारोह में सत्र 2024-26 के टॉपर्स को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही स्टूडेंट सिटीजनशिप अवॉर्ड और प्रो आशीष हाजेला अवॉर्ड भी प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा संस्थान द्वारा विकसित देश के पहले बी-स्कूल वर्चुअल रियलिटी केस रिपॉजिटरी का उद्घाटन भी किया जाएगा।

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img