धनबाद में रामनवमी जुलूस पर पथराव : 20 गिरफ्तार, सड़कों पर घुमाकर दिखाई सख्ती

Stone Pelting on Ram Navami procession in Dhanbad : झारखंड के धनबाद जिले के बलियापुर थाना क्षेत्र के भिखराजपुर में रामनवमी जुलूस के दौरान पथराव की घटना के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। इस मामले में 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। Police ने आरोपियों को शहर में घुमाकर परेड भी कराई।

पुलिस के अनुसार, पत्थरबाजी और उपद्रव के आरोप में गिरफ्तार किए गए लोगों को जेल भेजा जा रहा है। वहीं 40 से 50 लोगों को नामजद आरोपी (Named Accused) बनाया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

धनबाद के सिटी SP ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया कि स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए इलाके में धारा 163 लागू की गई है, जो अगले दो से तीन दिनों तक प्रभावी रहेगी। घटना के बाद इलाके में तनाव बना हुआ है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

इधर, घटना के बाद सांसद ढुल्लू महतो भी मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों से मुलाकात कर जानकारी ली। उन्होंने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि पहले से सूचना होने के बावजूद समय पर कार्रवाई नहीं की गई, जिसके कारण यह घटना हुई।

सांसद ने यह भी कहा कि निर्दोष लोगों को जेल भेजा जा रहा है, जो गलत है। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि बेगुनाह लोगों पर कार्रवाई न की जाए, नहीं तो लोगों का भरोसा प्रशासन से उठ जाएगा।

गौरतलब है कि इस पथराव की घटना में करीब एक दर्जन लोग घायल हुए थे। सभी घायलों का इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और इलाके में शांति बनाए रखने की कोशिश जारी है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img