झारखंड में डॉक्टरों के स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग तेज, JHSHSA ने आंदोलन को दिया समर्थन

JHSHSA extends support to the Movement : झारखंड में डॉक्टरों के Stipend बढ़ाने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन को अब और समर्थन मिल गया है। झारखंड स्टेट हेल्थ सर्विसेज एसोसिएशन (JHSHSA) ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन जूनियर डॉक्टर्स नेटवर्क (IMA JDN) झारखंड के आंदोलन का खुलकर समर्थन करने की घोषणा की है।

संघ के राज्य सचिव डॉ. ठाकुर मृत्युंजय कुमार सिंह ने बताया कि जूनियर और सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों के स्टाइपेंड में संशोधन की मांग पूरी तरह जायज है और यह काफी समय से लंबित है।

उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई और काम के बढ़ते दबाव को देखते हुए Stipend में समय-समय पर बदलाव जरूरी है। साथ ही हर तीन साल में स्टाइपेंड रिवीजन का प्रस्ताव भी रखा गया है, ताकि व्यवस्था संतुलित बनी रहे।

इस आंदोलन के तहत 30 मार्च को राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टर काला बिल्ला लगाकर काम करेंगे। जूनियर रेजिडेंट, सीनियर रेजिडेंट और Intern Doctor मरीजों का इलाज करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराएंगे। इसका उद्देश्य सरकार और संबंधित अधिकारियों का ध्यान अपनी समस्याओं की ओर आकर्षित करना है।

इसके अलावा, JHSHSA ने IMA JDN झारखंड द्वारा 6 अप्रैल 2026 से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन हड़ताल का भी समर्थन किया है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि समय पर मांगें पूरी नहीं हुईं, तो पूरा चिकित्सा समुदाय एकजुट होकर आंदोलन को आगे बढ़ाएगा।

संघ ने झारखंड सरकार से अपील की है कि वह इस मुद्दे का जल्द और शांतिपूर्ण समाधान निकाले, ताकि स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित न हों। साथ ही उन्होंने डॉक्टरों के अधिकार, सम्मान और कल्याण की रक्षा के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Hot this week

चांडिल में रामनवमी विसर्जन जुलूस शांतिपूर्ण संपन्न

Chandil Ram Navami : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल...

Topics

चांडिल में रामनवमी विसर्जन जुलूस शांतिपूर्ण संपन्न

Chandil Ram Navami : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img