अमित शाह ने बंगाल सरकार पर जारी की ‘चार्जशीट’, घुसपैठ और भ्रष्टाचार पर उठाए सवाल

Amit Shah Issues ‘Chargesheet’ Against Bengal Government : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस (TMC) सरकार के खिलाफ आरोपों का एक दस्तावेज जारी किया। उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल घुसपैठियों के लिए Entry Point बन गया है, जिससे देश की सुरक्षा पर असर पड़ रहा है।

कोलकाता में एक कार्यक्रम के दौरान शाह ने कहा कि पिछले 15 सालों में राज्य में डर, भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण की राजनीति बढ़ी है। उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार ने राज्य को अपराधियों और भ्रष्ट लोगों का अड्डा बना दिया है।

‘अभियोगनामा’ नाम के इस दस्तावेज में TMC सरकार के कार्यकाल के दौरान कथित भ्रष्टाचार और कुशासन के मामलों को शामिल किया गया है। इसमें प्रशासन में भ्रष्टाचार, कानून-व्यवस्था की स्थिति, महिलाओं की सुरक्षा, सिंडिकेट राज और स्वास्थ्य व शिक्षा क्षेत्र की समस्याओं जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया है।

अमित शाह ने कहा कि BJP इस ‘Charge Sheet ’ के जरिए जनता के सामने सरकार की कमियों को रखेगी और इसके बाद अपने चुनावी घोषणापत्र यानी संकल्प पत्र में विकल्प पेश करेगी। यह संकल्प पत्र अप्रैल के पहले हफ्ते में जारी हो सकता है।

शाह हाल के महीनों में कई बार पश्चिम बंगाल का दौरा कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने संगठन को मजबूत करने और चुनावी रणनीति को धार देने के लिए कई बैठकों, जनसभाओं और अभियानों में हिस्सा लिया है।

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल की 294 सीटों वाली विधानसभा के लिए 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में मतदान होगा, जबकि मतगणना 4 मई को की जाएगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img