1 अप्रैल से टोल दरें बढ़ेंगी, हाईवे पर सफर होगा महंगा

New Delhi : देशभर में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने टोल दरों में 4 से 5 प्रतिशत तक बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है। नई दरें 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगी। इसका असर झारखंड समेत सभी राज्यों के नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे पर पड़ेगा। झारखंड-पश्चिम बंगाल सीमा पर स्थित मैथन टोल प्लाजा पर भी टोल शुल्क बढ़ा दिया गया है। यहां से गुजरने वाले वाहनों को अब 5 से 15 रुपये तक ज्यादा भुगतान करना होगा। वहीं मासिक पास में 10 रुपये की वृद्धि की गई है।

अलग-अलग वाहनों पर नई दरें

नई दरों के अनुसार भारी वाहनों के टोल में बढ़ोतरी की गई है।

12 से 16 चक्का वाले वाहनों का टोल 655 से बढ़कर 670 रुपये
कंस्ट्रक्शन हैवी व्हीकल का टोल 640 से बढ़कर 650 रुपये
ट्रक और बस का टोल 345 से बढ़कर 350 रुपये
कार का टोल 100 से बढ़कर 105 रुपये कर दिया गया है

लोकल वाहनों पर भी असर

स्थानीय वाहनों के टोल में भी 5 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

ओवरसाइज लोकल वाहन : 330 से 335 रुपये
हैवी कंस्ट्रक्शन वाहन : 270 से 275 रुपये
लोकल बस और ट्रक : 170 से 175 रुपये
लोकल कार : 50 से बढ़कर 55 रुपये

मासिक पास भी 350 रुपये से बढ़ाकर 360 रुपये कर दिया गया है।

जागरूकता अभियान शुरू

टोल प्रबंधन द्वारा वाहन चालकों को नई दरों की जानकारी देने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, ताकि वसूली में कोई परेशानी न हो।

अब कैश नहीं चलेगा

टोल प्रबंधन के अनुसार अब किसी भी प्रकार का भुगतान नगद नहीं लिया जाएगा। वाहन चालकों को टोल टैक्स FASTag या UPI के माध्यम से ही देना होगा। अगर कोई वाहन टोल भुगतान किए बिना निकलता है, तो उसे नोटिस भेजा जाएगा। भुगतान नहीं करने पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है।

यात्रियों पर बढ़ेगा बोझ

टोल दरों में बढ़ोतरी से वाहन चालकों और यात्रियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। खासकर रोजाना सफर करने वालों की जेब पर इसका सीधा असर देखने को मिलेगा।

Hot this week

देशभर में श्रद्धा और उत्साह से मनाई जा रही महावीर जयंती

New Delhi : आज पूरे देश में महावीर जयंती श्रद्धा...

Topics

देशभर में श्रद्धा और उत्साह से मनाई जा रही महावीर जयंती

New Delhi : आज पूरे देश में महावीर जयंती श्रद्धा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img