GPS Patrolling Vehicles India: रांची में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और पुलिसिंग को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए Police ने नई पहल की है। आज यानी मंगलवार को SSP राकेश रंजन की अध्यक्षता में Composite Control Room में एक अहम बैठक हुई। इसमें Patrolling व्यवस्था को और अधिक प्रभावी व पारदर्शी बनाने पर चर्चा की गई।
बैठक में बताया गया कि जिले के सभी Patrolling वाहनों में अब GPS सिस्टम लगा दिया गया है। इसके जरिए कंट्रोल रूम से ही वाहनों की हर गतिविधि पर नजर रखी जा सकेगी। अधिकारी यह जान सकेंगे कि कौन सा वाहन किस इलाके में है, किस रूट पर गश्त कर रहा है और किसी घटना स्थल तक पहुंचने में उसे कितना समय लगेगा।
SSP ने कहा कि इस नई व्यवस्था से आपात स्थिति में पुलिस की कार्रवाई और तेज होगी। Control Room तुरंत यह पहचान सकेगा कि घटना के सबसे नजदीक कौन सा वाहन है, जिससे पुलिस का रिस्पॉन्स टाइम कम होगा और टीम जल्दी मौके पर पहुंच सकेगी।

