पलामू में सड़क किनारे मिली अज्ञात युवक की अधजली बॉडी, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Palamu Crime news: पलामू जिले के बिश्रामपुर थाना क्षेत्र में एक अज्ञात युवक की अधजली बॉडी (Half-Burnt Body) मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। डेड बॉडी ग्राम छिपादोहर के सोनपुरवा टाड़ के पास सड़क किनारे झाड़ियों से बरामद किया गया। मंगलवार शाम करीब 6:50 बजे सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बॉडी को कब्जे में लिया।

पुलिस के अनुसार, मृतक की शिनाख्त अभी तक नहीं हो सकी है, क्योंकि शरीर का ऊपरी हिस्सा बुरी तरह झुलसा हुआ है। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन युवक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई।

घटना की जानकारी मिलते ही वरीय अधिकारियों को सूचित किया गया और जांच शुरू कर दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, मेदिनीनगर भेज दिया है।

पुलिस प्रशासन ने आम लोगों और Media से अपील की है कि यदि किसी के पास इस युवक के बारे में कोई जानकारी हो, तो तुरंत सूचना दें। युवक की उम्र लगभग 20 से 22 वर्ष बताई जा रही है। उसकी लंबाई करीब 5 फीट 3 इंच है और उसने सफेद-काले रंग की चेकदार शर्ट, काली जींस और सफेद स्पोर्ट्स जूते पहन रखे थे।

बिश्रामपुर थाना प्रभारी ने मीडिया को बताया कि जिले के सभी थानों को लापता (Missing) लोगों की सूची से मिलान करने के निर्देश दिए गए हैं। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।

Hot this week

गांदरबल में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी

Kashmir Encounter news : मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले...

बीजापुर में नक्सलियों का बड़ा सरेंडर, 14 करोड़ की बरामदगी

Bijapur Naxal Surrender: दण्डकारण्य क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ...

उत्तराखंड बैंक धोखाधड़ी मामले में CBI कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

Uttarakhand Bank Fraud : उत्तराखंड के बैंकिंग सेक्टर में...

Topics

बीजापुर में नक्सलियों का बड़ा सरेंडर, 14 करोड़ की बरामदगी

Bijapur Naxal Surrender: दण्डकारण्य क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ...

1 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के नियम

Income Tax Rules News: फाइनेंशियल ईयर 2026 खत्म होने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img