बॉडीगार्ड्स को लेकर सुरक्षा ऑडिट : पुलिस मुख्यालय ने जिलों से मांगी पूरी लिस्ट

Ranchi : झारखंड पुलिस मुख्यालय ने राज्य के सभी जिलों के एसएसपी/एसपी को पत्र भेजकर बॉडीगार्ड्स से संबंधित विस्तृत जानकारी 24 घंटे के भीतर उपलब्ध कराने को कहा है। पुलिस मुख्यालय ने यह निर्देश हाल के विवादों और सुरक्षा ऑडिट की जरूरत के मद्देनजर जारी किया है।

पत्र के अनुसार, प्रत्येक जिले से यह जानकारी मांगी गई है कि राज्य में कितने विशिष्ट, अति विशिष्ट और अन्य व्यक्तियों को बॉडीगार्ड उपलब्ध करवाए गए हैं। इसके साथ ही यह भी बताना है कि प्रत्येक व्यक्ति को कितने बॉडीगार्ड मिले हैं, उनकी प्रतिनियुक्ति कब से है और उनके पास कितने हथियार हैं।

सभी जिलों को यह भी सूची बनाकर पुलिस मुख्यालय को भेजनी है कि किस व्यक्ति को बॉडीगार्ड किस तिथि से उपलब्ध हैं और किसकी अनुशंसा पर उन्हें यह सुरक्षा प्रदान की गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, हाल के दिनों में बॉडीगार्ड से जुड़े कई विवाद सामने आए हैं। सुरक्षा ऑडिट और समीक्षा के बाद पुलिस मुख्यालय यह तय कर सकती है कि किन लोगों की सुरक्षा बढ़ाई जाए और किनके बॉडीगार्ड हटाए जाएं।

Also Read : प्रीमियम पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े, अब गाड़ी चलाना होगा और महंगा

Also Read : रांची एयरपोर्ट जमीन संकट : अतिक्रमण और धीमी विकास प्रक्रिया से बढ़ी चिंता

Also Read : छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद खत्म होने की ओर, अब बस्तर के विकास पर सरकार का बड़ा प्लान

Hot this week

जंगली हाथियों का आतंक : पुजारी महिला की मौत, ग्रामीणों में दहशत

Chaibasa : चाईबासा जिले में जंगली हाथियों का आतंक...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img