12 संवैधानिक पदों पर नियुक्ति को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई, सरकार ने कहा – प्रक्रिया जारी

Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट में राज्य के 12 संवैधानिक पदों पर नियुक्ति को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई हुई। इस दौरान राज्य के महाधिवक्ता ने अदालत को बताया कि लोकायुक्त की नियुक्ति को लेकर चयन समिति की बैठक पूरी हो चुकी है।

उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल मुख्यमंत्री राज्य से बाहर हैं और बैठक में लिए गए निर्णय की जानकारी जल्द ही कोर्ट को दे दी जाएगी। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 13 अप्रैल तय की है। सुनवाई के दौरान बताया गया कि 25 मार्च को चयन समिति की बैठक हुई थी। पिछली सुनवाई में याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया था कि मानवाधिकार आयोग, राज्य सूचना आयोग समेत कई संवैधानिक संस्थाओं में अध्यक्ष और सदस्यों के पद पिछले 3 से 5 साल से खाली पड़े हैं।

याचिकाकर्ता ने इन पदों को जल्द भरने की मांग की थी। इसके जवाब में राज्य सरकार ने कोर्ट को बताया था कि लोकायुक्त, मानवाधिकार आयोग और राज्य सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त व सूचना आयुक्त की नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है।

Also Read : स्कूटी से जा रही महिला कांस्टेबल को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर मौत

Hot this week

जंगली हाथियों का आतंक : पुजारी महिला की मौत, ग्रामीणों में दहशत

Chaibasa : चाईबासा जिले में जंगली हाथियों का आतंक...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img