शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 1200 अंक चढ़ा, निवेशकों को 11 लाख करोड़ का फायदा

Stock Market News: वेस्ट एशिया में जंग के तनाव कम होने की उम्मीद और ग्लोबल मार्केट में तेजी के बाद बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में शानदार उछाल देखने को मिला। दो दिनों की तगड़ी गिरावट के बाद बाजार ने मजबूत वापसी की और निवेशकों की झोली भर दी। बाजार बंद होने पर Sensex 1186.77 अंक यानी 1.65 प्रतिशत चढ़कर 73,134.32 पर बंद हुआ। वहीं Nifty 50 348 अंक यानी 1.56 प्रतिशत बढ़कर 22,679.40 के स्तर पर बंद हुआ। इस तेजी के चलते निवेशकों को जबरदस्त फायदा हुआ और बाजार में भारी कमाई दर्ज की गई।

निवेशकों की संपत्ति में 11 लाख करोड़ का उछाल

बाजार में आई तेजी से निवेशकों की कुल संपत्ति में करीब 11 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। Bombay Stock Exchange में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन पिछले सत्र के 411 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 422 लाख करोड़ रुपये हो गया।

इन शेयरों ने दिखाई सबसे ज्यादा तेजी

सेंसेक्स के टॉप 30 शेयरों में Trent Ltd सबसे बड़ा गेनर रहा। कंपनी का शेयर 6.74 प्रतिशत चढ़कर 3516.75 रुपये पर पहुंच गया।इसके अलावा इन शेयरों में भी अच्छी तेजी देखी गई

  • InterGlobe Aviation 6.22 प्रतिशत
  • Adani Ports 5.47 प्रतिशत
  • Bharat Electronics Limited 4.54 प्रतिशत
  • State Bank of India 3.89 प्रतिशत
  • Eternal Ltd 3.34 प्रतिशत

वहीं इन शेयरों में गिरावट देखी गई

  • Sun Pharma
  • NTPC
  • Power Grid Corporation

इन कंपनियों के शेयरों में 1.64 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई।

इन दिग्गज शेयरों ने बाजार को दिया सहारा

सेंसेक्स की तेजी में इन बड़े शेयरों का अहम योगदान रहा

  • Reliance Industries
  • HDFC Bank
  • State Bank of India
  • Larsen & Toubro
  • Axis Bank

एक्सपर्ट की राय

Vinod Nair ने बताया कि बाजार में व्यापक खरीदारी देखने को मिली। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों ने लार्जकैप शेयरों से बेहतर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि रुपये की स्थिरता और कच्चे तेल की नरम कीमतों ने बाजार को मजबूती दी।

इन सेक्टरों में सबसे ज्यादा तेजी

इन सेक्टरों ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया

  • बैंकिंग
  • केमिकल
  • मेटल
  • रियल्टी
    हालांकि बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी और इंट्राडे उतार-चढ़ाव की वजह से तेजी सीमित रही।

सेक्टर इंडेक्स भी रहे हरे निशान पर

सभी प्रमुख सेक्टर पॉजिटिव नोट पर बंद हुए।

  • बीएसई पीएसयू बैंक इंडेक्स 3.66 प्रतिशत चढ़कर 4,583.75 पर बंद हुआ।
  • बीएसई आईटी इंडेक्स 2.40 प्रतिशत बढ़कर 28,596.85 पर बंद हुआ।

आगे क्या रहेगा बाजार का रुख

 एनरिच मनी के सीईओ Ponmudi R के मुताबिक बाजार की आगे की तेजी इस बात पर निर्भर करेगी कि जमीनी स्तर पर तनाव कितना कम होता है। उन्होंने कहा कि होर्मुज समेत ऊर्जा आपूर्ति मार्ग खुलने और वैश्विक बाजारों में सामान्य स्थिति लौटने पर बाजार में तेजी जारी रह सकती है। हालांकि बदलते भू-राजनीतिक हालात की वजह से बाजार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img