पलामू में तेज आवाज वाले डीजे पर कार्रवाई, दो सिस्टम जब्त

Palamu : पलामू जिले के मेदिनीनगर में तेज आवाज में डीजे बजाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार देर रात बेलवाटिकर इलाके में साउंड कॉम्पिटिशन कर रहे दो डीजे सिस्टम को जब्त कर लिया गया और संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार रामनवमी जुलूस के दौरान मध्य प्रदेश के भोपाल और उत्तर प्रदेश के मऊ से आए डीजे के बीच तेज आवाज में साउंड कॉम्पिटिशन चल रहा था। इसी दौरान पास के एक होटल कारोबारी की मां की तबीयत बिगड़ गई। उनके दिल में पेसमेकर लगा हुआ है, जिसके कारण उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

होटल कारोबारी ने दर्ज कराई शिकायत

पीड़ित होटल कारोबारी ने मेदिनीनगर टाउन थाना में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि तेज आवाज के कारण उनकी मां की तबीयत खराब हुई, साथ ही होटल के शीशे भी टूट गए, जिससे नुकसान हुआ।

पुलिस ने की सख्त कार्रवाई

पलामू की एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि मामले में दोनों डीजे सिस्टम जब्त कर लिए गए हैं और गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। टाउन थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस टीम ने टीओपी-2 प्रभारी राकेश कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए दोनों डीजे को कब्जे में लिया।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img