बादशाह को जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पोस्ट में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का दावा

Badshah Receives Death Threat : पिछले कुछ समय से कई सेलेब्रिटीज को धमकियां मिलने की खबरें सामने आ रही हैं। इसी बीच अब मशहूर रैपर और Singer Badshah को भी जान से मारने की धमकी मिलने की खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह धमकी फोन कॉल और सोशल Media Post के जरिए दी गई है।

बताया जा रहा है कि यह धमकी कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से दी गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वायरल पोस्ट और कॉल का संबंध सच में गैंग से है या नहीं।

फेसबुक पोस्ट से मचा हड़कंप

Badshah Receives Death Threat

सोशल मीडिया पर एक Post तेजी से वायरल हो रहा है। यह पोस्ट कथित तौर पर “रंदीप मलिक अनिल पंडित” नाम के एक Facebook Account से किया गया है। पोस्ट में दावा किया गया है कि अकाउंट चलाने वाला शख्स बिश्नोई गैंग से जुड़ा हुआ है।

इसी पोस्ट में Singer Badshah को धमकी दी गई है। पोस्ट में गैंग की ओर से यह भी कहा गया है कि उन्होंने पानीपत में गैरी और शैंकी के ऑफिस में हुई फायरिंग की जिम्मेदारी ली है।

पोस्ट में यह भी दावा किया गया कि यह हमला हवाला गतिविधियों से जुड़े लोगों को चेतावनी देने के लिए किया गया था। साथ ही ऐसे सभी लोगों को वॉर्निंग दी गई है जो इस तरह की गतिविधियों में शामिल हैं।

पुराने क्लब हमले का भी किया जिक्र

वायरल पोस्ट में साल 2024 में Singer के क्लब में हुए हमले का भी जिक्र किया गया है। पोस्ट में लिखा गया है कि उस समय इसे “Trailer” बताया गया था।

पोस्ट में धमकी देते हुए लिखा गया कि अगली बार सीधे उनके माथे पर गोली मारने की बात कही गई है। इस तरह की भाषा के कारण सोशल मीडिया पर यह पोस्ट काफी तेजी से चर्चा में आ गया है।

हरियाणवी गाने को लेकर बढ़ा विवाद

मिली जानकारी के अनुसार यह विवाद सिंगर के हाल ही में रिलीज हुए हरियाणवी गाने “टटीरी” को लेकर बढ़ा है। कुछ लोगों का आरोप है कि गाने की एक लाइन में महिलाओं के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है।

इसी वजह से सोशल मीडिया पर गाने को लेकर काफी विरोध भी देखने को मिला। कई लोगों ने इसे हरियाणा की संस्कृति के खिलाफ बताया।

हरियाणा में सिंगर के खिलाफ लीगल एक्शन

विवाद बढ़ने के बाद हरियाणा में सिंगर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार विवाद के बाद इस गाने को कई Platforms से हटा भी दिया गया है। इस मामले को लेकर अब पुलिस भी जांच कर रही है और पूरे विवाद से जुड़े पहलुओं को खंगाला जा रहा है।

विवाद के बाद बादशाह ने मांगी माफी

विवाद बढ़ने के बाद बादशाह ने सोशल मीडिया के जरिए माफी भी मांगी है। उन्होंने कहा कि उन्हें दुख है कि उनके गाने से हरियाणा के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि उन्हें हरियाणा का बेटा समझकर माफ कर दिया जाए।

पुलिस और एजेंसियां कर रही हैं जांच

धमकी मिलने की खबर के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच में जुट गई हैं।

अधिकारियों का कहना है कि वायरल सोशल मीडिया पोस्ट की जांच की जा रही है और यह भी देखा जा रहा है कि क्या यह वास्तव में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा हुआ है या नहीं। फिलहाल इस धमकी को लेकर सिंगर की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img