कोल इंडिया ने कर्मचारियों की पदोन्नति में नई अंक प्रणाली लागू की

New Points System Implemented in Promotions : कोल इंडिया लिमिटेड (Coal India Limited) ने अपने कर्मचारियों की पदोन्नति और चयन प्रक्रिया में बड़े बदलाव किए हैं। भर्ती विभाग ने शुक्रवार को जारी नोटिस के अनुसार अब पदोन्नति को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए नई अंक निर्धारण प्रणाली (Marking System) लागू की गई है।

नई प्रणाली के तहत कर्मचारियों का मूल्यांकन कुल 35 अंकों के आधार पर किया जाएगा, जिन्हें तीन मुख्य श्रेणियों में बांटा गया है :

* वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट (ACR): 15 अंक
* शैक्षणिक योग्यता: 10 अंक
* अनुभव (Experience): 10 अंक

यह व्यवस्था Notification 2/2025 के प्रावधानों के तहत लागू होगी और 16 नवंबर 1984 के ऐतिहासिक परिपत्र के दिशा-निर्देशों का पालन करेगी।

अनुभव के अंकों का गणित इस प्रकार है :

* सामान्य श्रेणियां : न्यूनतम अनुभव मिलने पर 6 अंक; उसके बाद हर अतिरिक्त साल पर 1 अंक
* विशेष कैडर (फाइनेंस व एचआर): शुरुआती तीन वर्षों तक हर साल 2 अंक; उसके बाद हर अतिरिक्त साल पर 1 अंक
– अधिकतम सीमा: अनुभव के लिए अधिकतम 10 अंक

नई प्रणाली विभिन्न विभागों में लागू होगी, जिनमें शामिल हैं:

* Electrical, Mechanical, Civil और Electronics
* Finance, HR (Personnel), Legal और Marketing
* टेलीकम्युनिकेशन, एनवायरमेंट, हिंदी, पब्लिक रिलेशन और मैटेरियल्स मैनेजमेंट

प्रबंधन का कहना है कि इस ‘प्वाइंट सिस्टम’ से मैन्युअल हस्तक्षेप कम होगा और योग्य कर्मचारियों को करियर में आगे बढ़ने के स्पष्ट अवसर मिलेंगे।

Hot this week

गिरफ्तारी के अगले दिन बिगड़ी केपी शर्मा ओली की तबीयत

Nepal Gen Z News: नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी...

रांची में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आए दो भाइयों की मौत

Ranchi : राजधानी रांची के अनगड़ा इलाके में रविवार...

1 अप्रैल से टोल दरें बढ़ेंगी, हाईवे पर सफर होगा महंगा

New Delhi : देशभर में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने...

Topics

1 अप्रैल से टोल दरें बढ़ेंगी, हाईवे पर सफर होगा महंगा

New Delhi : देशभर में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img