वर्दी में डांस करना पड़ा भारी, धनबाद की थानेदार अलीशा अग्रवाल लाइन हाजिर

Dhanbad police station in-charge Alisha Agarwal : झारखंड के धनबाद जिले के राजगंज थाना प्रभारी अलीशा कुमारी अग्रवाल एक वीडियो के कारण चर्चा में आ गई हैं। Viral Video में वह किसी कार्यक्रम के दौरान भोजपुरी गाने पर वर्दी में डांस करती नजर आ रही हैं। उनके साथ कुछ अन्य महिलाएं और एक महिला पुलिसकर्मी भी दिखाई दे रही हैं। वीडियो सामने आते ही Social Media पर तेजी से वायरल हो गया।

SSP ने तुरंत लिया एक्शन

मामले की गंभीरता को देखते हुए धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अलीशा कुमारी अग्रवाल को लाइन हाजिर कर दिया। यानी फिलहाल उन्हें थाने की जिम्मेदारी से हटा दिया गया है और विभागीय जांच पूरी होने तक लाइन में रखा जाएगा।

वर्दी की गरिमा पर उठे सवाल

पुलिस नियमों के अनुसार वर्दी में इस तरह के निजी या मनोरंजन से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल होना अनुचित माना जाता है। वर्दी सिर्फ पहचान नहीं, बल्कि अनुशासन और जिम्मेदारी का प्रतीक होती है। ऐसे में इस घटना के सामने आने के बाद विभाग की छवि और अनुशासन पर सवाल उठने लगे हैं।

पहले भी विवादों में रही हैं अधिकारी

बताया जा रहा है कि यह पहला मामला नहीं है जब अलीशा कुमारी अग्रवाल विवादों में आई हों। राजगंज थाना से जब्त एक बाइक के गायब होने के मामले में भी उनके खिलाफ शिकायत की गई थी। इस मामले की जांच पहले से ही चल रही थी।

लगातार शिकायतों के बीच सख्त रुख

सूत्रों के मुताबिक, पहले से मिल रही शिकायतों और लापरवाही के आरोपों के बीच अब वर्दी में Dance का Video सामने आने के बाद विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। अधिकारियों का मानना है कि इस तरह की घटनाएं पुलिस की छवि को नुकसान पहुंचाती हैं।

जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई

SSP प्रभात कुमार ने साफ कहा है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। फिलहाल इस घटना के बाद पुलिस विभाग की कार्यशैली और अनुशासन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img