‘धुरंधर 2’ की धूम : प्रियंका चोपड़ा और विक्की कौशल ने की जमकर तारीफ

Dhurandhar 2 Box Office : रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ Film industry से भी खूब सराहना मिल रही है। हाल ही में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और एक्टर विक्की कौशल ने फिल्म और इसकी टीम की खुलकर तारीफ की है।

प्रियंका चोपड़ा ने बुधवार को अपने Instagram Story पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने रणवीर सिंह को अपना दोस्त बताते हुए उनकी एक्टिंग की सराहना की। साथ ही Arjun Rampal, R. Madhavan, Akshaye Khanna, Sanjay Dutt, Sara Arjun and Rakesh Bedi को भी बधाई दी।

प्रियंका ने फिल्म के निर्देशक Aditya Dhar की भी तारीफ करते हुए लिखा कि वह एक विजन वाले filmmaker हैं। उन्होंने कहा कि ‘धुरंधर’ हर मायने में खास फिल्म है और पूरी टीम की मेहनत काबिल-ए-तारीफ है।

वहीं, प्रियंका से पहले Vicky Kaushal ने भी फिल्म को लेकर अपना रिएक्शन दिया था। उन्होंने Instagram पर लिखा कि फिल्म देखकर वह हैरान और गर्व महसूस कर रहे हैं। उन्होंने आदित्य धर के निर्देशन को बेहतरीन बताया और कहा कि यह फिल्म ‘Gold Standard’ से कम नहीं है।

है। इसके अलावा उन्होंने फिल्म की पूरी टीम, खासकर आर. माधवन, राकेश बेदी और Editing Team के काम की भी सराहना की।

अगर फिल्म की कमाई की बात करें, तो ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने 19 मार्च को रिलीज के बाद से दुनियाभर में 1,365 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इसमें भारत से 1,023 करोड़ रुपये और विदेशों से 342 करोड़ रुपये शामिल हैं।

फिल्म का पहला Part भी हिट रहा था, जिसने रिलीज के तीन हफ्तों के अंदर ही 1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। ‘Dhurandhar 2’ की इस सफलता से साफ है कि फिल्म दर्शकों के बीच काफी पसंद की जा रही है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img