झारखंड में बिजली हुई महंगी, 1 अप्रैल से लागू नई दरें

Ranchi : राज्य के करीब 54 लाख बिजली उपभोक्ताओं को अब ज्यादा बिल चुकाना होगा। झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग ने नई बिजली दरों का ऐलान कर दिया है, जो 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगी। इस फैसले के बाद आम लोगों पर बिजली खर्च का बोझ बढ़ना तय है।

शहरी और ग्रामीण दोनों पर असर

नई दरों के मुताबिक शहरी इलाकों में बिजली की कीमत 55 पैसे प्रति यूनिट बढ़ा दी गई है। अब यहां के उपभोक्ताओं को 7.40 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से बिल देना होगा, जो पहले 6.85 रुपये था। वहीं ग्रामीण इलाकों में 50 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी हुई है। अब ग्रामीण उपभोक्ताओं को 7.20 रुपये प्रति यूनिट देना होगा, जबकि पहले यह दर 6.70 रुपये थी।

कुल मिलाकर 6.12% टैरिफ बढ़ा

आयोग ने कुल बिजली टैरिफ में औसतन 6.12% की बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। खास बात यह है कि बिजली वितरण कंपनी जेबीवीएनएल ने करीब 59% बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया था, लेकिन आयोग ने उसे काफी कम कर दिया।

कमर्शियल उपभोक्ताओं पर भी असर

व्यावसायिक यानी कॉमर्शियल उपभोक्ताओं के लिए भी बिजली महंगी कर दी गई है।

  • शहरी क्षेत्र (5 किलोवाट से अधिक) : 6.70 से बढ़कर 7.30 रुपये प्रति यूनिट
  • ग्रामीण क्षेत्र (5 किलोवाट से अधिक) : 6.20 से बढ़कर 6.70 रुपये प्रति यूनिट

इसके अलावा मॉल, होटल, अस्पताल जैसे हाई टेंशन (HT) उपभोक्ताओं के लिए भी दरों में इजाफा किया गया है।

फिक्स्ड चार्ज में नहीं हुआ बदलाव

राहत की बात यह है कि फिक्स्ड चार्ज में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। यानी मासिक स्थायी शुल्क पहले जैसा ही रहेगा।

200 यूनिट तक बिजली रहेगी मुफ्त

सरकार की योजना के तहत 200 यूनिट तक बिजली खपत करने वाले उपभोक्ताओं को पहले की तरह मुफ्त बिजली मिलती रहेगी। इसके अलावा 200 से 400 यूनिट तक खपत करने वालों को 2.05 रुपये प्रति यूनिट की सब्सिडी भी जारी रहेगी।

किसानों को राहत

कृषि उपभोक्ताओं के लिए दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। इससे किसानों को राहत मिली है। बिजली दरों को बढ़ाने से पहले आयोग ने राज्य के अलग-अलग प्रमंडलों में जनसुनवाई भी की थी। इसके बाद सभी पहलुओं पर विचार कर यह फैसला लिया गया।

Hot this week

G-7 समिट में शामिल होंगे पीएम मोदी, फ्रांस से आया खास न्योता

G-7 Submit News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जून में...

ट्रंप की ईरान को चेतावनी, कहा — समझौते के लिए मजबूर तेहरान

Middle East War: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने...

Topics

ट्रंप की ईरान को चेतावनी, कहा — समझौते के लिए मजबूर तेहरान

Middle East War: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img