सरायकेला में हाथी का हमला, मां-बेटी की मौत, दो बुजुर्ग गंभीर घायल

Saraikela-Kharsawan : जिले के चांडिल अनुमंडल के ईचागढ़ प्रखंड स्थित हाड़ात गांव में शनिवार तड़के जंगली हाथी के हमले से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में एक महिला और उसकी बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार के दो अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब तीन बजे एक जंगली हाथी गांव में घुस आया और एक घर पर हमला कर दिया। उस समय पूरा परिवार सो रहा था। अचानक हुए हमले से लोगों को संभलने का मौका भी नहीं मिला।

मां-बेटी की मौके पर मौत

हाथी के हमले में 35 वर्षीय चाइना देवी और उनकी 13 वर्षीय बेटी अमिता की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। हमले में मृतका के पति 72 वर्षीय मोहनलाल महतो और 70 वर्षीय सांतुला देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग से मांग

घटना के बाद ग्रामीणों में डर का माहौल है। लोगों का कहना है कि इलाके में जंगली हाथियों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है, जिससे जान-माल का खतरा बना रहता है। उन्होंने वन विभाग से स्थायी समाधान की मांग की है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। विभाग की ओर से मृतकों के परिजनों को तत्काल 50-50 हजार रुपये की सहायता दी गई है।

वन विभाग ने बताया कि कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आश्रितों को 3.50-3.50 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। वहीं दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल वन विभाग की टीम हाथी की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है।

Hot this week

यात्रियों के लिए राहत, धनबाद होकर चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें

Dhanbad : गर्मियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को...

राजस्थान के कबाड़ गोदाम में आग, झारखंड के 4 लोगों की जिंदा जलकर मौत

Neemrana (Rajasthan) : कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नीमराना इलाके में...

Topics

यात्रियों के लिए राहत, धनबाद होकर चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें

Dhanbad : गर्मियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को...

राजस्थान के कबाड़ गोदाम में आग, झारखंड के 4 लोगों की जिंदा जलकर मौत

Neemrana (Rajasthan) : कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नीमराना इलाके में...

पलामू में बाइक-स्कॉर्पियो टक्कर में युवक की मौत, दो घायल

Palamu : झारखंड के पलामू जिले में शनिवार सुबह...

गिरिडीह का तेलोडीह पंचायत बना मिसाल, CM से मिला सम्मान और 10 लाख का पुरस्कार

Giridih : जिले का तेलोडीह पंचायत स्वच्छता, पारदर्शिता और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img