रांची में ज्वेलरी शॉप से 10 लाख की रंगदारी मांग, गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम से धमकी

Ranchi Crime News: रांची के मेन रोड स्थित गुरुद्वारा के पास बालाजी ज्वेलर्स के संचालक विवेक कुमार से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगे जाने का मामला सामने आया है। रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई है, जिससे कारोबारी और उनका परिवार दहशत में है।

खुद को प्रिंस खान बताकर मांगे पैसे

विवेक कुमार ने लोअर बाजार थाना में दर्ज कराई शिकायत में बताया कि उन्हें व्हाट्सऐप कॉल और मैसेज के जरिए धमकी दी गई। कॉल करने वाले ने खुद को गैंगस्टर प्रिंस खान बताया और तय समय पर पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी।

रेस्तरां कर्मचारी की हत्या जैसा अंजाम देने की धमकी

आरोपी ने धमकी देते हुए कहा कि अगर पैसे नहीं दिए गए तो कुटियातू के एक रेस्तरां कर्मचारी की तरह उनकी भी हत्या कर दी जाएगी। इस धमकी के बाद से इलाके के कारोबारियों में भी डर का माहौल है।

20 मार्च को आया था कॉल

आवेदन के अनुसार, 20 मार्च की शाम करीब 4:15 बजे जब विवेक अपनी दुकान पर थे, तभी उन्हें यह व्हाट्सऐप कॉल और मैसेज मिला। कॉल करने वाले ने खुद को “प्रिंस खान दुबई” बताया और 10 लाख रुपये की मांग की।

पुलिस जांच में जुटी, पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां

मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी शहर के कई कारोबारियों से प्रिंस खान के नाम पर रंगदारी मांगी जा चुकी है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Hot this week

Topics

बहरागोड़ा में मिले 80 साल पुराने खतरनाक बम डिफ्यूज, तेज धमाके से दहले ग्रामीण

Jamshedpur : जमशेदपुर के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में स्वर्णरेखा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img