अप्रैल 2026 में कुल कितने दिन रहेंगे बैंक बंद? देखें पूरी लिस्ट

New Delhi : मार्च का महीना खत्म होने जा रहा है और 1 अप्रैल से नया वित्तीय वर्ष शुरू हो रहा है। ऐसे में अगर आप अप्रैल में बैंक से जुड़े किसी जरूरी काम की योजना बना रहे हैं, तो पहले छुट्टियों की पूरी जानकारी लेना जरूरी है। भारतीय रिजर्व बैंक की छुट्टियों की सूची के अनुसार, इस महीने अलग-अलग राज्यों में कई दिन बैंक बंद रहेंगे।

1 अप्रैल : नया वित्तीय वर्ष

1 अप्रैल को ज्यादातर बैंक नए वित्तीय वर्ष की क्लोजिंग और बैलेंस अपडेट जैसी प्रक्रियाओं में व्यस्त रहते हैं। इस वजह से देशभर के अधिकतर बैंक इस दिन बंद रहेंगे।

अप्रैल के पहले हफ्ते में छुट्टियां

2 अप्रैल : पुण्य गुरुवार के कारण केरल के कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे।
3 अप्रैल : गुड फ्राइडे के कारण कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

14 से 16 अप्रैल : त्योहारों के चलते बंद

मध्य अप्रैल में कई बड़े त्योहार एक साथ पड़ रहे हैं।

14 अप्रैल : डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती, बैसाखी, तमिल नव वर्ष, बिहू के कारण अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
15 अप्रैल : बंगाली नववर्ष, बिहू और हिमाचल दिवस के चलते कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे।
16 अप्रैल : बोहाग बिहू के कारण गुवाहाटी में बैंक बंद रहेंगे।

महीने के अंत में छुट्टियां

20 अप्रैल : बसव जयंती और अक्षय तृतीया के कारण बेंगलुरु समेत कुछ शहरों में बैंक बंद रहेंगे।
21 अप्रैल : गरिया पूजा के कारण अगरतला में बैंक बंद रहेगा।

वीकेंड पर बैंक बंद

हर महीने की तरह अप्रैल में भी शनिवार और रविवार को बैंक बंद रहेंगे।

रविवार : 5, 12, 19, 26 अप्रैल
दूसरा शनिवार : 11 अप्रैल
चौथा शनिवार : 25 अप्रैल

Also Read : पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में युवाओं और एकजुटता पर जोर दिया

Hot this week

चांडिल में रामनवमी विसर्जन जुलूस शांतिपूर्ण संपन्न

Chandil Ram Navami : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल...

Topics

चांडिल में रामनवमी विसर्जन जुलूस शांतिपूर्ण संपन्न

Chandil Ram Navami : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img