रेमंड ग्रुप के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का निधन, उद्योग जगत में शोक

News Wrap : मुंबई में रेमंड ग्रुप के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे देश के उद्योग जगत में शोक की लहर फैल गई है। वे एक सफल उद्योगपति होने के साथ-साथ दूरदर्शी नेता और समाजसेवी के रूप में भी जाने जाते थे। उनके बेटे और Raymond Group के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर गौतम सिंघानिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर उनके निधन की पुष्टि की। परिवार के अनुसार, उनकी अंतिम श्रद्धांजलि सभा 29 मार्च 2026 को दोपहर 1:30 बजे एलडी रुपारेल मार्ग स्थित हवेली में आयोजित होगी। इसके बाद दोपहर 3:00 बजे चंदनवाड़ी श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

विजयपत सिंघानिया को देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। वे बॉम्बे के पूर्व शेरिफ भी रह चुके थे, जो उनके सामाजिक योगदान को दर्शाता है। इसके अलावा वे एयर कमोडोर के पद से भी जुड़े रहे और एविएशन क्षेत्र में भी उनकी खास पहचान थी। अपने कार्यकाल में उन्होंने Raymond Group को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उनके नेतृत्व में कंपनी ने देश ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी मजबूत पहचान बनाई और एक ग्लोबल ब्रांड के रूप में स्थापित हुई।

व्यवसाय के अलावा उन्हें रोमांचक गतिविधियों का भी शौक था। वे एक प्रशिक्षित पायलट थे और हॉट एयर बैलूनिंग में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। उनके इस जुनून ने उन्हें एक अलग पहचान दी। सिंघानिया परिवार ने उन्हें एक दूरदर्शी नेता, परोपकारी और प्रेरणादायक व्यक्तित्व बताया है। शोक संदेश में भगवद गीता के प्रसिद्ध श्लोक “कर्मण्येवाधिकारस्ते…” का उल्लेख करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

Hot this week

देशभर में श्रद्धा और उत्साह से मनाई जा रही महावीर जयंती

New Delhi : आज पूरे देश में महावीर जयंती श्रद्धा...

Topics

देशभर में श्रद्धा और उत्साह से मनाई जा रही महावीर जयंती

New Delhi : आज पूरे देश में महावीर जयंती श्रद्धा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img