धनबाद में गैस सिलेंडर ब्लास्ट, दो की मौत, दो जख्मी

Dhanbad : जिले के मुनीडीह क्षेत्र में बीती देर रात गैस कटर सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य बेतरह जख्मी हो गए। हादसे के समय मौके पर करीब 8 से 10 लोग मौजूद थे। धमाका इतना तेज था कि पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। विस्फोट के बाद गैस तेजी से फैलने लगी, जिससे वहां मौजूद लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। इस दौरान चार लोग गंभीर रूप से प्रभावित हुए।

स्थानीय लोगों की मदद से जख्मियों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। सभी को शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान संजय यादव और मो. अजहरुद्दीन को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं मो. अब्राहिम और मो. इनामउद्दीन का इलाज जारी है। मृतक संजय यादव के परिजनों के अनुसार, वह रात में काम के लिए घर से निकले थे। देर रात लौटने पर उन्होंने सांस फूलने, खांसी और बेचैनी की शिकायत की। उनकी हालत लगातार बिगड़ती गई और अस्पताल ले जाने पर उनकी मौत हो गई।

सिलेंडर

इधर, जख्मी मो. इनामउद्दीन ने आरोप लगाया है कि उन्हें धमकी देकर जबरन काम कराया जा रहा था। उन्होंने बताया कि सिलेंडर फटने के बाद गैस तेजी से फैल गई, जिससे उन्हें सांस लेने में भारी परेशानी हुई। किसी तरह वह मौके से निकल पाए, लेकिन उसके बाद की घटनाएं उन्हें याद नहीं हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों के साथ-साथ लगाए गए आरोपों की भी जांच कर रही है।

Hot this week

खूंटी में युवक की हत्या, सड़क किनारे मिली बॉडी

Khunti : खूंटी जिले के अड़की थाना क्षेत्र में...

कोडरमा में हाथियों का हमला, 35 वर्षीय युवक की मौत, गांव में दहशत

Koderma : कोडरमा जिले के कटेया गांव में जंगली...

विधानसभा अध्यक्ष ने बाबा बैद्यनाथ धाम में की पूजा, परिवार संग किया जलाभिषेक

Deoghar : झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो रविवार सुबह...

धनबाद में भोर-भोर फायरिंग से दहशत, ऑटो को बनाया निशाना

Dhanbad : धनबाद जिले के चिरकुंडा थाना क्षेत्र स्थित...

झारखंड में बढ़ी गर्मी, कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट

Ranchi : झारखंड में अब तेज गर्मी और हीटवेव...

Topics

खूंटी में युवक की हत्या, सड़क किनारे मिली बॉडी

Khunti : खूंटी जिले के अड़की थाना क्षेत्र में...

विधानसभा अध्यक्ष ने बाबा बैद्यनाथ धाम में की पूजा, परिवार संग किया जलाभिषेक

Deoghar : झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो रविवार सुबह...

धनबाद में भोर-भोर फायरिंग से दहशत, ऑटो को बनाया निशाना

Dhanbad : धनबाद जिले के चिरकुंडा थाना क्षेत्र स्थित...

झारखंड में बढ़ी गर्मी, कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट

Ranchi : झारखंड में अब तेज गर्मी और हीटवेव...

साहिबगंज में JPSC परीक्षा से पहले होटलों में छापेमारी

Sahibganj : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img