मार्च में GST कलेक्शन ने बनाया रिकॉर्ड, पहली बार ₹2 लाख करोड़ के पार

GST Collection sets Record in March : नए वित्त वर्ष की शुरुआत भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी खबर लेकर आई है। मार्च 2026 में माल एवं सेवा कर (GST) संग्रह 8.8 प्रतिशत बढ़कर ₹2,00,064 करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। यह पहली बार है जब मासिक GST कलेक्शन ₹2 लाख करोड़ के पार गया है।

पिछले साल मार्च 2025 में यह आंकड़ा ₹1,83,845 करोड़ था। इस बार वृद्धि में आयात से मिलने वाले राजस्व की बड़ी भूमिका रही, जिसमें 17.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं घरेलू राजस्व भी 5.9 प्रतिशत बढ़ा है। रिफंड को हटाकर देखें तो शुद्ध GST संग्रह ₹1,77,990 करोड़ रहा, जो 8.2 प्रतिशत ज्यादा है।

पूरे वित्त वर्ष 2025-26 की बात करें तो कुल GST Collection ₹22.27 लाख करोड़ रहा, जो पिछले साल से 8.3 प्रतिशत अधिक है। वहीं शुद्ध राजस्व ₹19.34 लाख करोड़ रहा, जिसमें 7.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

विशेषज्ञों का कहना है कि यह आंकड़े देश की मजबूत आर्थिक स्थिति को दिखाते हैं। उनके मुताबिक आयात और घरेलू दोनों क्षेत्रों में बढ़ोतरी से साफ है कि खपत बढ़ रही है और टैक्स अनुपालन भी बेहतर हुआ है।

मार्च महीने में रिफंड की राशि ₹22,074 करोड़ रही, जो 13.8 प्रतिशत अधिक है। खासकर घरेलू रिफंड में 31.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, जिससे पता चलता है कि रिफंड प्रक्रिया अब पहले से तेज और पारदर्शी हो गई है। हालांकि, सेस कलेक्शन में गिरावट देखी गई है, जो रिफंड और समायोजन के कारण ऋणात्मक रही।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img