हार्दिक पांड्या पर तिरंगे के अपमान का आरोप, वकील ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

Narendra Modi Stadium: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya एक नए विवाद में घिरते नजर आ रहे हैं। हाल ही में टीम इंडिया ने अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में खेले गए 2026 T20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। इस ऐतिहासिक जीत के बाद मैदान पर जश्न का माहौल था और खिलाड़ी अपने अंदाज में जीत का जश्न मना रहे थे।
इसी दौरान हार्दिक पांड्या को अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ मैदान पर डांस करते हुए देखा गया। जश्न के समय हार्दिक ने अपनी पीठ पर तिरंगा लपेट रखा था। इसी घटना को लेकर अब विवाद खड़ा हो गया है।

तिरंगे के अपमान का आरोप

पुणे के एक वकील वाजिद खान ने हार्दिक पांड्या के खिलाफ राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने दावा किया है कि जश्न के दौरान हार्दिक ने तिरंगा अपनी पीठ पर बांध रखा था और उसी हालत में डांस करते हुए जमीन पर लेट गए, जो राष्ट्रीय ध्वज का अपमान माना जा सकता है।

राष्ट्रीय ध्वज अधिनियम का दिया हवाला

वकील वाजिद खान ने न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में कहा कि राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा बनाए रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि 1971 के राष्ट्रीय ध्वज अधिनियम की धारा 2 के अनुसार तिरंगे के सम्मान और मर्यादा का पालन करना अनिवार्य है।

उनका कहना है कि हार्दिक पांड्या जीत के जश्न में इतने मग्न थे कि उन्होंने तिरंगा ओढ़े हुए ही अपनी गर्लफ्रेंड के साथ जमीन पर लेटकर जश्न मनाया, जिसे वह राष्ट्रीय ध्वज का अपमान मानते हैं।

पुणे में दर्ज कराई शिकायत

वाजिद खान ने बताया कि उन्होंने पुणे के शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में इस मामले को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। शुरुआत में पुलिस ने कहा कि घटना अहमदाबाद में हुई है, इसलिए शिकायत वहां दर्ज कराई जानी चाहिए।

हालांकि वकील का कहना है कि राष्ट्रीय ध्वज पूरे देश का प्रतीक है, इसलिए इसकी शिकायत किसी भी स्थान पर दर्ज कराई जा सकती है। बाद में पुलिस ने उनकी शिकायत दर्ज कर ली और उन्हें उसकी कॉपी भी दे दी।

Hot this week

झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक में 40 प्रस्तावों को हरी झंडी

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड...

गुमला में पंचायत सचिव गिरफ्तार, 8 हजार रुपये की घूस लेते पकड़ी गई

Gumla : जिले के बिशुनपुर ब्लॉक की सेरका पंचायत...

Topics

झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक में 40 प्रस्तावों को हरी झंडी

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img