Ranchi : उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित झारखंड दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। रांची और खूंटी जिलों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए राज्य पुलिस सेवा के 22 पदाधिकारियों की विशेष तैनाती की गई है। यह आदेश रांची प्रक्षेत्र के एडीजी के अनुरोध पर जारी किया गया है।
रांची में 10 अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी
उप-राष्ट्रपति के रांची दौरे को देखते हुए यहां 10 पुलिस पदाधिकारियों को विशेष ड्यूटी पर लगाया गया है। ये सभी अधिकारी 26 मार्च की दोपहर से कार्यक्रम समाप्ति तक शहर में सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। कार्यक्रम स्थल, रूट सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण पर विशेष नजर रखी जाएगी।
| क्रम संख्या | नाम | पदनाम | स्थान/जिला | अवधि/तैनाती |
|---|---|---|---|---|
| 1 | अभिषेक कुमार | वरीय डीएसपी, विशेष शाखा (एसआईबी) | झारखण्ड, राँची | 26.03.2026 के अपराह्न से उप-राष्ट्रपति के कार्यक्रम समाप्ति तक |
| 2 | समीर कुमार तिर्की | वरीय डीएसपी (मुख्यालय) | लोहरदगा | 26.03.2026 के अपराह्न से उप-राष्ट्रपति के कार्यक्रम समाप्ति तक |
| 3 | नूर मुस्तफा अंसारी | डीएसपी, झा.स.पु.-01 | राँची जिला | 26.03.2026 के अपराह्न से उप-राष्ट्रपति के कार्यक्रम समाप्ति तक |
| 4 | संतोष कुमार मिश्रा | डीएसपी, विशेष शाखा | झारखण्ड, राँची | 26.03.2026 के अपराह्न से उप-राष्ट्रपति के कार्यक्रम समाप्ति तक |
| 5 | साजिद जफर | डीएसपी, एसआईएसएफ | बोकारो | 26.03.2026 के अपराह्न से उप-राष्ट्रपति के कार्यक्रम समाप्ति तक |
| 6 | सुजीत राय | डीएसपी, सीटीसी | स्वासपुर, मुसाबनी | 26.03.2026 के अपराह्न से उप-राष्ट्रपति के कार्यक्रम समाप्ति तक |
| 7 | प्रदीप उराँव | डीएसपी (मुख्यालय) | सरायकेला-खरसावाँ | 26.03.2026 के अपराह्न से उप-राष्ट्रपति के कार्यक्रम समाप्ति तक |
| 8 | संजीव कुमार मिश्रा | डीएसपी (मुख्यालय) | लातेहार | 26.03.2026 के अपराह्न से उप-राष्ट्रपति के कार्यक्रम समाप्ति तक |
| 9 | फौजान अहमद | परीक्ष्यमान डीएसपी | रामगढ़ | 26.03.2026 के अपराह्न से उप-राष्ट्रपति के कार्यक्रम समाप्ति तक |
| 10 | सुनील कुमार सिंह | परीक्ष्यमान डीएसपी | धनबाद | 26.03.2026 के अपराह्न से उप-राष्ट्रपति के कार्यक्रम समाप्ति तक |
खूंटी में 12 अधिकारी रहेंगे तैनात
वहीं खूंटी जिले में भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यहां 12 पुलिस पदाधिकारियों को तैनात किया गया है, जिन्हें 25 मार्च की सुबह से कार्यक्रम खत्म होने तक ड्यूटी पर रहने का निर्देश दिया गया है। प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा है।
| क्रम संख्या | नाम | पद/पदस्थापना |
|---|---|---|
| 1 | रनवीर सिंह | वरीय डीएसपी (मु०), सिमडेगा |
| 2 | चन्दन कुमार वत्स | वरीय डीएसपी (मु०), रामगढ़ |
| 3 | शिवेन्द्र | डीएसपी (मु०), चाईबासा |
| 4 | रामजी महतो | डीएसपी, विशेष शाखा, झारखण्ड, राँची |
| 5 | हिमांशु चन्द्र मांझी | (पद/स्थान उल्लेख नहीं है) |
| 6 | डेविड ए० ढोढ़राय | डीएसपी, झा०स०पु०-08, पलामू |
| 7 | राजेश कुमार | डीएसपी, ए०टी०एस०, झारखण्ड, राँची |
| 8 | विरेन्द्र टोप्पो | डीएसपी (मु०), गुमला |
| 9 | शंकर कामती | डीएसपी (मु०-1), धनबाद |
| 10 | इकुड डुंगडुंग | डीएसपी (मु०), दुमका |
| 11 | वेंकटेश कुमार | डीएसपी (मु०), देवघर |
| 12 | कुमार विनोद | परीक्ष्यमान डीएसपी, चाईबासा |
एसएसपी-एसपी को रिपोर्ट करने का निर्देश
पुलिस मुख्यालय ने सभी प्रतिनियुक्त अधिकारियों को तय तारीख पर संबंधित जिले के एसएसपी या एसपी को रिपोर्ट करने का निर्देश दिया है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि कोई अधिकारी अनुपस्थित रहता है, तो उसकी जगह दूसरे अधिकारी की तैनाती अनिवार्य होगी।

