IAS रिंकू सिंह राही ने छोड़ी नौकरी, कहा — लंबे समय से नहीं मिला कोई काम

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश कैडर के 2022 बैच के आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह राही ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस फैसले से प्रशासनिक गलियारों में हलचल मच गई है। रिंकू सिंह राही का कहना है कि लंबे समय से उन्हें न तो कोई पोस्टिंग मिल रही थी और न ही कोई जिम्मेदारी दी जा रही थी। वे काफी समय से राजस्व परिषद में अटैच थे, लेकिन उन्हें सक्रिय रूप से काम करने का मौका नहीं मिल रहा था।सूत्रों के मुताबिक, अपने इस्तीफे में उन्होंने लिखा है कि राज्य में संवैधानिक व्यवस्था के समानांतर एक अलग सिस्टम काम कर रहा है। इसकी वजह से वे अपनी जिम्मेदारी ठीक से निभा नहीं पा रहे थे। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें वेतन तो मिल रहा था, लेकिन जनसेवा का वास्तविक अवसर नहीं मिल रहा था। इसी वजह से उन्होंने इस्तीफे को नैतिक निर्णय बताया।

कौन हैं आईएएस रिंकू सिंह राही

रिंकू सिंह राही ने 28 जुलाई को शाहजहांपुर जिले की पुवायां तहसील में उपजिलाधिकारी के रूप में कार्यभार संभाला था। अगले ही दिन तहसील परिसर के निरीक्षण के दौरान उन्होंने कई खामियां देखीं।
निरीक्षण के दौरान परिसर में गंदगी, खराब शौचालय और एक वकील के मुंशी को खुले में पेशाब करते देखा गया। इस पर नाराज होकर एसडीएम ने मौके पर ही उस व्यक्ति को उठक-बैठक लगाने को कहा। इसके बाद वकीलों में नाराजगी फैल गई।

वकीलों ने किया विरोध प्रदर्शन

घटना के बाद वकीलों ने तहसील कार्यालय के पास विरोध प्रदर्शन किया और एसडीएम के व्यवहार पर आपत्ति जताई। बाद में बातचीत के दौरान वकीलों ने शौचालयों की खराब स्थिति और सफाई व्यवस्था को लेकर अपनी शिकायतें रखीं।
एसडीएम राही ने वकीलों की बात मानते हुए सार्वजनिक रूप से सफाई व्यवस्था की कमी स्वीकार की। उन्होंने वकीलों के सामने खुद कान पकड़कर पांच उठक-बैठक भी लगाईं।

पहले भी सुर्खियों में आ चुके हैं राही

उस समय रिंकू सिंह राही ने कहा था कि जब उन्होंने लोगों को शौचालय के पास खुले में पेशाब करते देखा, तो उन्हें सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए कहा गया। जब उन्होंने मना किया, तो उठक-बैठक करवाई गई। उन्होंने बताया कि परिसर में कुछ स्कूली बच्चों को घूमते देख उनके अभिभावकों को भी चेतावनी के तौर पर उठक-बैठक करवाई गई थी।
इस पूरे घटनाक्रम के बाद रिंकू सिंह राही चर्चा में आ गए थे और अब इस्तीफे के फैसले ने उन्हें फिर सुर्खियों में ला दिया है।

Hot this week

कोडरमा में हाथियों का हमला, 35 वर्षीय युवक की मौत, गांव में दहशत

Koderma : कोडरमा जिले के कटेया गांव में जंगली...

विधानसभा अध्यक्ष ने बाबा बैद्यनाथ धाम में की पूजा, परिवार संग किया जलाभिषेक

Deoghar : झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो रविवार सुबह...

धनबाद में भोर-भोर फायरिंग से दहशत, ऑटो को बनाया निशाना

Dhanbad : धनबाद जिले के चिरकुंडा थाना क्षेत्र स्थित...

झारखंड में बढ़ी गर्मी, कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट

Ranchi : झारखंड में अब तेज गर्मी और हीटवेव...

साहिबगंज में JPSC परीक्षा से पहले होटलों में छापेमारी

Sahibganj : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षा...

Topics

विधानसभा अध्यक्ष ने बाबा बैद्यनाथ धाम में की पूजा, परिवार संग किया जलाभिषेक

Deoghar : झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो रविवार सुबह...

धनबाद में भोर-भोर फायरिंग से दहशत, ऑटो को बनाया निशाना

Dhanbad : धनबाद जिले के चिरकुंडा थाना क्षेत्र स्थित...

झारखंड में बढ़ी गर्मी, कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट

Ranchi : झारखंड में अब तेज गर्मी और हीटवेव...

साहिबगंज में JPSC परीक्षा से पहले होटलों में छापेमारी

Sahibganj : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img