ईरान से लौटे भारतीय नाविकों ने सुनाई जंग की आंखों देखी कहानी

Iran and Israel War: ईरान में फंसे भारतीय नाविकों ने जंग के बीच अपने खौफनाक अनुभव साझा किए हैं। UAE की टैंकर जहाज एमटी वैलियंट रोआ (MT Valiant Roar) के चालक दल को दिसंबर में डीजल तस्करी के आरोप में ईरान ने हिरासत में लिया था। बाद में भारतीय दूतावास की मदद से 27 फरवरी को रिहाई मिली, लेकिन अगले ही दिन जंग शुरू हो गई।

‘पर्ल हार्बर’ जैसे थे हालात

जहाज के कप्तान विजय कुमार ने बताया कि वे बंदर अब्बास में थे, तभी उनके ऊपर से मिसाइलें गुजर रही थीं। उन्होंने कहा, “नजारे बिल्कुल फिल्म ‘पर्ल हार्बर’ जैसे थे। जहाजों पर हमले होते थे और हमारे जहाज में कंपन महसूस होता था। तीन-चार दिन तक हम सो नहीं पाए और जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते रहे।”

होटल के पास नौसैनिक अड्डा, रातभर बमबारी

विजय कुमार ने बताया कि हालात बिगड़ने पर भारतीय दूतावास ने ईरानी अधिकारियों से बात कर चालक दल को जहाज से उतारकर होटल में शिफ्ट कराया। उन्होंने कहा, “होटल के एक तरफ नौसैनिक अड्डा था और दूसरी तरफ हवाई अड्डा। रात में बमबारी होती थी, तो हम खुले आसमान के नीचे खड़े हो जाते थे।”

1800 किलोमीटर का जोखिम भरा सफर

कप्तान के अनुसार, कई दिनों बाद दूतावास ने बताया कि बचाव का रास्ता आर्मेनिया के जरिए ही संभव है, लेकिन यह करीब 1800 किलोमीटर का जोखिम भरा सफर था। उन्होंने बताया, “हमारे पास पैसे भी नहीं थे, क्योंकि ईरानी अधिकारियों ने हमारा सामान और पैसे ले लिए थे। एक टैक्सी चालक 3000 डॉलर में सीमा तक ले जाने को तैयार हुआ। किसी तरह पैसे जुटाकर 22 फरवरी को हम निकल पड़े।”

करीब 25 घंटे की यात्रा के दौरान वे ऐसे इलाकों से गुजरे, जहां लगातार बमबारी हो रही थी। उन्होंने कहा, “हमारे पास रुकने का कोई विकल्प नहीं था। दो ड्राइवर लगातार गाड़ी चलाते रहे। अंत में हम आर्मेनिया सीमा से 2 किलोमीटर पहले पहुंचे और वीजा के लिए दो दिन इंतजार करना पड़ा। इसमें भी दूतावास ने मदद की।”

6000 मीट्रिक टन ईंधन लेकर जा रहे थे

चालक दल ने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि वे 6000 मीट्रिक टन ईंधन लेकर जा रहे थे, लेकिन अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में ईरानी अधिकारियों ने उन्हें पकड़ लिया और डीजल तस्करी का आरोप लगाया, जिसका कोई सबूत नहीं दिया गया। कुछ लोगों को जेल में भी रहना पड़ा।

भारत लौटे, लेकिन डरावना अनुभव नहीं भूलेंगे

दल के अन्य सदस्यों में केतन मेहता, वेंकट राव और मसूद आलम शामिल हैं। सभी ने कहा कि वे किस्मत से सुरक्षित भारत लौट पाए और इस भयावह अनुभव को कभी नहीं भूल पाएंगे।

Hot this week

कोडरमा में हाथियों का हमला, 35 वर्षीय युवक की मौत, गांव में दहशत

Koderma : कोडरमा जिले के कटेया गांव में जंगली...

विधानसभा अध्यक्ष ने बाबा बैद्यनाथ धाम में की पूजा, परिवार संग किया जलाभिषेक

Deoghar : झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो रविवार सुबह...

धनबाद में भोर-भोर फायरिंग से दहशत, ऑटो को बनाया निशाना

Dhanbad : धनबाद जिले के चिरकुंडा थाना क्षेत्र स्थित...

झारखंड में बढ़ी गर्मी, कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट

Ranchi : झारखंड में अब तेज गर्मी और हीटवेव...

साहिबगंज में JPSC परीक्षा से पहले होटलों में छापेमारी

Sahibganj : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षा...

Topics

विधानसभा अध्यक्ष ने बाबा बैद्यनाथ धाम में की पूजा, परिवार संग किया जलाभिषेक

Deoghar : झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो रविवार सुबह...

धनबाद में भोर-भोर फायरिंग से दहशत, ऑटो को बनाया निशाना

Dhanbad : धनबाद जिले के चिरकुंडा थाना क्षेत्र स्थित...

झारखंड में बढ़ी गर्मी, कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट

Ranchi : झारखंड में अब तेज गर्मी और हीटवेव...

साहिबगंज में JPSC परीक्षा से पहले होटलों में छापेमारी

Sahibganj : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img