बांग्लादेश में IPL प्रसारण पर रोक हटी, नई सरकार ने दिया साफ संकेत

IPL Broadcast ban in Bangladesh lifted : बांग्लादेश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के टेलीकास्ट को लेकर स्थिति स्पष्ट कर दी है। देश के सूचना और प्रसारण मंत्री जहीर उद्दीन स्वपन ने कहा है कि IPL के प्रसारण पर अब कोई रोक नहीं है।

मंत्री ने साफ कहा कि सरकार खेल और राजनीति को अलग रखना चाहती है। उन्होंने बताया कि जो भी ब्रॉडकास्टर IPL दिखाना चाहते हैं, वे संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं और उनके प्रस्ताव पर सकारात्मक विचार किया जाएगा।

यह बयान उस पुराने फैसले के बाद आया है, जब पिछली अंतरिम सरकार ने बांग्लादेश में IPL के Telecast पर रोक लगा दी थी। स्वपन ने कहा कि अभी तक किसी चैनल ने आधिकारिक तौर पर प्रसारण के लिए आवेदन नहीं किया है, लेकिन अगर कोई आवेदन आता है तो उसे व्यावसायिक नजरिए से देखा जाएगा।

मंत्री ने यह भी संकेत दिया कि Star Sports जैसे अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क भी बांग्लादेश में IPL का प्रसारण कर सकते हैं। सरकार न तो किसी को रोकेगी और न ही किसी पर प्रसारण का दबाव बनाएगी।

इस फैसले का समर्थन बांग्लादेश केबल ऑपरेटर्स एसोसिएशन ने भी किया है, जिससे यह साफ है कि देश में खेल प्रसारण को लेकर अब खुला रुख अपनाया जा रहा है।

गौरतलब है कि पहले IPL पर रोक तब लगाई गई थी, जब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से IPL 2026 के लिए बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिज़ुर रहमान का कॉन्ट्रैक्ट समाप्त करने को कहा था। यह फैसला बांग्लादेश में हुए विवाद और विरोध के बाद लिया गया था।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img