ईरान का बड़ा दावा, अमेरिकी फाइटर जेट गिराया, पायलट हिरासत में होने की खबर

US Iran War: ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरानी सेना ने एक अमेरिकी पायलट को पकड़ लिया है। कोहगिलुयेह और बोयर-अहमद में मौजूद तसनीम न्यूज एजेंसी के रिपोर्टर के अनुसार, आज सुबह ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने एक अत्याधुनिक अमेरिकी लड़ाकू विमान को मार गिराया। बताया जा रहा है कि विमान को निशाना बनाए जाने के बाद अमेरिकी पायलट ने इजेक्ट किया और ईरान के भीतर उतर गया। इसके बाद उसे पकड़ लिए जाने की खबर सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी सेना को शक था कि पायलट जिंदा है। इसी वजह से उसे ईरान की सीमा से बाहर निकालने की कोशिश की जा रही थी। हालांकि कुछ सूत्रों का कहना है कि पायलट को ईरानी सेना ने पकड़ लिया है।

अमेरिका और ईरान दोनों की चुप्पी

इस मामले में अभी तक अमेरिका या ईरान की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। न तो ईरान ने इस घटना की पुष्टि की है और न ही अमेरिका ने इसका खंडन किया है।

अगर यह रिपोर्ट सही साबित होती है, तो यह इस युद्ध की अब तक की सबसे बड़ी घटना मानी जाएगी। अब तक किसी भी संघर्ष में अमेरिकी पायलट को बंदी बनाए जाने की खबर सामने नहीं आई है।

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर ईरान ने अमेरिकी पायलट को पकड़ लिया है, तो इससे अमेरिका की हाई टेक सैन्य ताकत पर भी सवाल खड़े हो सकते हैं।

क्या शुरू हो गई है कूटनीतिक बातचीत

ऐसी भी अटकलें लगाई जा रही हैं कि अगर अमेरिकी पायलट को पकड़ लिया गया है, तो दोनों देशों के बीच कूटनीतिक स्तर पर बातचीत शुरू हो सकती है। यही वजह मानी जा रही है कि दोनों देशों की ओर से इस मामले में सार्वजनिक रूप से कुछ नहीं कहा जा रहा है।

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यह खबर सही होती है, तो युद्ध जल्द खत्म होने की संभावना भी बन सकती है। अमेरिका नहीं चाहेगा कि उसके पायलट को बंदी बनाए जाने की बात सार्वजनिक रूप से सामने आए। ईरान इस मुद्दे को लेकर अमेरिका पर युद्ध खत्म करने का दबाव भी बना सकता है।

क्या एफ-35 फाइटर जेट को गिराया गया

हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि कौन सा अमेरिकी विमान गिराया गया है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अमेरिका का एफ-35 लड़ाकू विमान निशाना बनाया गया।

अगर यह दावा सही साबित होता है, तो यह अमेरिका के लिए बड़ा झटका माना जाएगा। एफ-22 रैप्टर के बाद एफ-35 अमेरिका का सबसे आधुनिक लड़ाकू विमान माना जाता है।

फिलहाल आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। लेकिन इस खबर ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हलचल जरूर बढ़ा दी है।

Hot this week

खूंटी में युवक की हत्या, सड़क किनारे मिली बॉडी

Khunti : खूंटी जिले के अड़की थाना क्षेत्र में...

कोडरमा में हाथियों का हमला, 35 वर्षीय युवक की मौत, गांव में दहशत

Koderma : कोडरमा जिले के कटेया गांव में जंगली...

विधानसभा अध्यक्ष ने बाबा बैद्यनाथ धाम में की पूजा, परिवार संग किया जलाभिषेक

Deoghar : झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो रविवार सुबह...

धनबाद में भोर-भोर फायरिंग से दहशत, ऑटो को बनाया निशाना

Dhanbad : धनबाद जिले के चिरकुंडा थाना क्षेत्र स्थित...

झारखंड में बढ़ी गर्मी, कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट

Ranchi : झारखंड में अब तेज गर्मी और हीटवेव...

Topics

खूंटी में युवक की हत्या, सड़क किनारे मिली बॉडी

Khunti : खूंटी जिले के अड़की थाना क्षेत्र में...

विधानसभा अध्यक्ष ने बाबा बैद्यनाथ धाम में की पूजा, परिवार संग किया जलाभिषेक

Deoghar : झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो रविवार सुबह...

धनबाद में भोर-भोर फायरिंग से दहशत, ऑटो को बनाया निशाना

Dhanbad : धनबाद जिले के चिरकुंडा थाना क्षेत्र स्थित...

झारखंड में बढ़ी गर्मी, कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट

Ranchi : झारखंड में अब तेज गर्मी और हीटवेव...

साहिबगंज में JPSC परीक्षा से पहले होटलों में छापेमारी

Sahibganj : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img