रामनवमी पर सुरक्षा सख्त : DIG ने झंडा यात्रा मार्ग का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश

Tight Security on Ram Navami : जमशेदपुर में रामनवमी पर्व और झंडा विसर्जन यात्रा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन (Police Administration) पूरी तरह सतर्क हो गया है।

आज यानी गुरुवार को STF के DIG इंद्रजीत महथा शहर पहुंचे और वरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर कानून-व्यवस्था की समीक्षा की।

बैठक में DIG ने अधिकारियों को साफ निर्देश दिया कि पर्व के दौरान शहर में शांति और भाईचारा बनाए रखना सबसे जरूरी है। उन्होंने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखने और गश्त बढ़ाने को कहा। साथ ही असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए।

बैठक के बाद DIG ने Police अधिकारियों के साथ झंडा यात्रा के निर्धारित मार्ग का निरीक्षण भी किया। इस दौरान भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों का जायजा लिया गया। उन्होंने पूरे रूट पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए।

सुरक्षा को मजबूत करने के लिए इस बार ड्रोन और CCTV कैमरों का भी इस्तेमाल किया जाएगा। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए क्विक रिस्पांस टीम (QRT) को भी अलर्ट रखा गया है।

पुलिस प्रशासन ने शहरवासियों से अपील की है कि वे शांति बनाए रखें और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। प्रशासन का कहना है कि सभी के सहयोग से ही यह पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सकता है।

Hot this week

G-7 समिट में शामिल होंगे पीएम मोदी, फ्रांस से आया खास न्योता

G-7 Submit News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जून में...

ट्रंप की ईरान को चेतावनी, कहा — समझौते के लिए मजबूर तेहरान

Middle East War: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने...

Topics

ट्रंप की ईरान को चेतावनी, कहा — समझौते के लिए मजबूर तेहरान

Middle East War: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img