गुड फ्राइडे के चलते भाजपा ने बदली झारखंड बंद की तारीख, 9 अप्रैल को होगा बंद

Jharkhand Bandh 9 April : झारखंड में भाजपा ने अपने पूर्व घोषित बंद के कार्यक्रम में बदलाव किया है। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने बताया कि Good Friday के त्योहार को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सभी धर्मों का सम्मान करती है और किसी भी धार्मिक कार्यक्रम में बाधा नहीं बनना चाहती।

उन्होंने जानकारी दी कि अब 3 अप्रैल को BJP कार्यकर्ता मशाल जुलूस निकालेंगे और राज्य सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराएंगे। इसके बाद 9 अप्रैल को झारखंड बंद का आयोजन किया जाएगा।

BJP का कहना है कि यह विरोध राज्य की खराब विधि-व्यवस्था के खिलाफ किया जा रहा है। पार्टी ने जनता से अपील की है कि वे इन कार्यक्रमों में शामिल होकर सरकार को अपनी नाराजगी दिखाएं।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img