झारखंड में निजी अस्पतालों को 10 अप्रैल तक HMIS लागू करने का निर्देश, स्वास्थ्य विभाग सख्त

Jharkhand Health Department: झारखंड के स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के सभी निजी अस्पतालों को 10 अप्रैल तक हेल्थ मैनेजमेंट इनफॉरमेशन सिस्टम (HMIS) लागू करने का निर्देश दिया है। यह फैसला आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की समीक्षा बैठक में लिया गया।

स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव विद्यानंद शर्मा पंकज ने नामकुम स्थित स्वास्थ्य मुख्यालय में आयोजित बैठक के दौरान अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए।

बैठक में सभी जिलों के डाटा मैनेजर, नोडल अधिकारी, मेडिकल कॉलेजों के प्रतिनिधि, सी-डैक और बीएसएनएल के अधिकारी शामिल हुए।

अधिकारियों को कहा गया कि जिन निजी अस्पतालों को Model Facility बनाया गया है, वे 9 अप्रैल तक ABDM आधारित HMIS अनिवार्य रूप से लागू करें। इसके साथ ही डॉक्टरों और नर्सों का 100 प्रतिशत हेल्थ प्रोफेशनल रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करने को भी कहा गया है।

बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से जुड़े सभी अस्पतालों में डिजिटल सिस्टम का इस्तेमाल अनिवार्य होगा। सरकार का उद्देश्य है कि मरीजों को तेज और पारदर्शी स्वास्थ्य सेवाएं मिलें।

10 अप्रैल 2026 तक जिला अस्पतालों में OPD, E-Prescription, IPD, Discharge Summary और Lab Report जैसी सेवाओं को डिजिटल रूप से शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है।

इसके अलावा BSNL को निर्देश दिया गया है कि राज्य के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में 10 अप्रैल से पहले वाई-फाई सुविधा शुरू कर दी जाए, ताकि डिजिटल सेवाओं को सुचारू रूप से लागू किया जा सके।

स्वास्थ्य विभाग 10 अप्रैल 2026 को रांची में राज्यस्तरीय वर्कशॉप भी आयोजित करेगा, जिसमें बेहतर काम करने वाले कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि तकनीकी समस्याओं को जल्द दूर कर सिस्टम को प्रभावी बनाया जाएगा।

Hot this week

G-7 समिट में शामिल होंगे पीएम मोदी, फ्रांस से आया खास न्योता

G-7 Submit News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जून में...

ट्रंप की ईरान को चेतावनी, कहा — समझौते के लिए मजबूर तेहरान

Middle East War: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने...

Topics

ट्रंप की ईरान को चेतावनी, कहा — समझौते के लिए मजबूर तेहरान

Middle East War: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img