Jharkhand State Bar Council elections : झारखंड स्टेट बार काउंसिल के Elections को लेकर माहौल गरमा गया है। Ranchi District Bar Association से इस बार तीन महिला वकीलों समेत कुल 13 अधिवक्ता चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं।
नामांकन के पहले दिन मंगलवार को 8 अधिवक्ताओं ने अपना पर्चा दाखिल कर दिया, जबकि बाकी उम्मीदवार बुधवार को नामांकन करेंगे।
पहले दिन किसने भरा नामांकन?
मंगलवार को सबसे पहले अधिवक्ता अनिल कुमार सिंह महाराणा ने अपना नामांकन दाखिल किया।
नामांकन के बाद उन्होंने कहा कि उनका मकसद वकीलों के हितों की रक्षा करना, बार काउंसिल की गरिमा बढ़ाना और युवा अधिवक्ताओं के लिए बेहतर मौके उपलब्ध कराना है।
इसके अलावा डॉ. रबिंद्र कुमार, पवन रंजन खत्री, रवि रंजन, अभिषेक कुमार भारती, मुमताज अहमद खान, भरत चंद्र महतो और महिला अधिवक्ता ज्योति आनंद ने भी नामांकन दाखिल किया।
इन सभी ने कहा कि अगर उन्हें मौका मिलता है तो वे अधिवक्ताओं की समस्याएं दूर करने, कल्याणकारी योजनाएं लागू कराने और न्यायिक प्रक्रिया को आसान बनाने की दिशा में काम करेंगे।
आज और नामांकन, मुकाबला होगा दिलचस्प
निवर्तमान सदस्य संजय कुमार विद्रोही और प्रितांशु कुमार सिंह समेत अन्य उम्मीदवार बुधवार को अंतिम दिन अपना नामांकन दाखिल करेंगे। माना जा रहा है कि मुकाबला इस बार काफी कड़ा और दिलचस्प होगा।
कब होगा मतदान?
State Bar Council के लिए 12 मार्च को मतदान होगा। इसके लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पूरे राज्य के अधिवक्ता इस चुनाव में वोट डालेंगे।
कितने वोटर तय करेंगे किस्मत?
झारखंड में कुल 25,001 अधिवक्ता मतदाता हैं।
हाईकोर्ट के मतदाता: 4,665
रांची जिला बार के मतदाता: 3,539
