पलामू में भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर की टक्कर से दो CO समेत तीन घायल

Palamu : जिले के छतरपुर स्थित मसीहानी में NH-98 पर हुए सड़क हादसे में दो अंचल अधिकारी (CO) और एक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में नौडीहा के CO संजय कुमार सिंह, पिपरा के CO जितेंद्र कुमार सिंह और उनके चालक रवींद्र कुमार ठाकुर शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, तीनों सरकारी वाहन से मेदिनीनगर जा रहे थे, जहां उन्हें उपायुक्त की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में शामिल होना था। इसी दौरान मसीहानी के पास फोरलेन सड़क पर उनकी गाड़ी की सामने से आ रहे एक ट्रेलर से जोरदार टक्कर हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सीओ का वाहन सायरन बजाते हुए दाहिनी लेन से गुजर रहा था। इसी बीच ट्रेलर चालक मोबाइल पर बात करते हुए आ रहा था, जिससे यह हादसा हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल छतरपुर पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए MMCH मेदिनीनगर रेफर कर दिया। हादसे में नौडीहा CO संजय कुमार सिंह के सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि पिपरा सीओ जितेंद्र कुमार सिंह का बायां हाथ फ्रैक्चर हो गया है और उन्हें अंदरूनी चोटें भी आई हैं। चालक रवींद्र कुमार ठाकुर को भी शरीर के कई हिस्सों में चोट लगी है।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी अवध कुमार यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों वाहनों को जब्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया और बेहतर इलाज के लिए उन्हें मेदिनीनगर भेजने में मदद की। इधर, घटना की जानकारी मिलने पर नगर अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता भी अस्पताल पहुंचे और घायलों के इलाज में सहयोग किया।

Hot this week

खूंटी में युवक की हत्या, सड़क किनारे मिली बॉडी

Khunti : खूंटी जिले के अड़की थाना क्षेत्र में...

कोडरमा में हाथियों का हमला, 35 वर्षीय युवक की मौत, गांव में दहशत

Koderma : कोडरमा जिले के कटेया गांव में जंगली...

विधानसभा अध्यक्ष ने बाबा बैद्यनाथ धाम में की पूजा, परिवार संग किया जलाभिषेक

Deoghar : झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो रविवार सुबह...

धनबाद में भोर-भोर फायरिंग से दहशत, ऑटो को बनाया निशाना

Dhanbad : धनबाद जिले के चिरकुंडा थाना क्षेत्र स्थित...

झारखंड में बढ़ी गर्मी, कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट

Ranchi : झारखंड में अब तेज गर्मी और हीटवेव...

Topics

खूंटी में युवक की हत्या, सड़क किनारे मिली बॉडी

Khunti : खूंटी जिले के अड़की थाना क्षेत्र में...

विधानसभा अध्यक्ष ने बाबा बैद्यनाथ धाम में की पूजा, परिवार संग किया जलाभिषेक

Deoghar : झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो रविवार सुबह...

धनबाद में भोर-भोर फायरिंग से दहशत, ऑटो को बनाया निशाना

Dhanbad : धनबाद जिले के चिरकुंडा थाना क्षेत्र स्थित...

झारखंड में बढ़ी गर्मी, कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट

Ranchi : झारखंड में अब तेज गर्मी और हीटवेव...

साहिबगंज में JPSC परीक्षा से पहले होटलों में छापेमारी

Sahibganj : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img