मालदा कालियाचक हिंसा : मास्टरमाइंड मोफक्करुल इस्लाम बागडोगरा एयरपोर्ट से गिरफ्तार, CID की बड़ी कार्रवाई

News Wrap : पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में कालियाचक हिंसा मामले में CID को बड़ी कामयाबी मिली है। इस मामले के मुख्य आरोपी माने जा रहे वकील मोफक्करुल इस्लाम को शुक्रवार सुबह बागडोगरा एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया। मिली जानकारी के अनुसार वह फरार होने की कोशिश कर रहा था, लेकिन CID पहले से सतर्क थी और उसे वहीं पकड़ लिया गया।

यह घटना मालदा के कालियाचक इलाके में उस समय हुई, जब वोटर लिस्ट से नाम हटाए जाने के विरोध में सैकड़ों लोग प्रदर्शन कर रहे थे। शुरुआत में शांतिपूर्ण विरोध जल्द ही हिंसक हो गया। हालात इतने बिगड़ गए कि भीड़ ने सात न्यायिक अधिकारियों को बंधक बना लिया। इसके बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया और प्रशासन को स्थिति संभालने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

जांच एजेंसियों के अनुसार, मोफक्करुल इस्लाम इस पूरी साजिश का मुख्य आरोपी था और घटना के बाद से फरार था। CID उसकी तलाश में लगातार जुटी हुई थी और आखिरकार उसे गिरफ्तार करने में सफल रही। इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने भी गंभीर चिंता जताई है। मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि राज्य में अधिकारियों को डराने का माहौल बन रहा है और इस पर तुरंत ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने चुनाव आयोग को निर्देश दिया है कि सभी अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

घटना के बाद चुनाव आयोग भी सक्रिय हो गया है और राज्य के डीजीपी से पूरी रिपोर्ट मांगी है। वहीं, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने भी इस मामले को लेकर प्रधानमंत्री से मुलाकात की है। इस मुद्दे पर राजनीति भी तेज हो गई है। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। फिलहाल CID आरोपी से पूछताछ कर रही है और आगे और खुलासे होने की संभावना है।

Hot this week

उत्पाद सिपाही परीक्षा में धांधली का पर्दाफाश, आरोपी कोर्ट में पेश

Ranchi : झारखंड में उत्पाद सिपाही परीक्षा से पहले...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img