रांची में एक रात में कई जगह लूट, पेट्रोल पंपों को बनाया निशाना, दुकानदार पर चाकू से हमला

Ranchi : राजधानी रांची में अपराधियों का आतंक बढ़ता नजर आ रहा है। बीती देर रात बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने बीआईटी, ओरमांझी और टाटीसिलवे इलाके में लूटपाट की कई घटनाओं को अंजाम दिया। इस दौरान तीन पेट्रोल पंपों को निशाना बनाया गया और विरोध करने पर एक दुकानदार को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, करीब आधी रात को छह अपराधी बाइक से बीआईटी ओपी क्षेत्र पहुंचे। यहां नेवरी स्थित एक पेट्रोल पंप से करीब 2 लाख रुपये से अधिक की नकदी लूट ली। पास के एक अन्य पेट्रोल पंप से भी बदमाशों ने करीब 2 हजार रुपये और एक मोबाइल फोन हथियार के बल पर छीन लिया। इसके बाद अपराधी ओरमांझी की ओर बढ़े, जहां एक खुली दुकान को देखकर लूटपाट करने लगे। दुकानदार ने विरोध किया तो बदमाशों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद दुकान से भी सामान लूट लिया गया।

इसी दौरान टाटीसिलवे क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप पर भी लूट की घटना हुई। थाना प्रभारी के अनुसार यहां से करीब 12 हजार रुपये की लूट की पुष्टि हुई है। इन सभी घटनाओं की तस्वीरें पेट्रोल पंपों में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई हैं। फुटेज में देखा जा सकता है कि बदमाश कर्मचारियों को डराकर कैश काउंटर तक पहुंचते हैं और वहां से नकदी लेकर फरार हो जाते हैं। प्रारंभिक जांच में पुलिस को शक है कि सभी वारदातों में एक ही गिरोह का हाथ है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। लगातार हो रही इन घटनाओं ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Hot this week

Topics

बहरागोड़ा में मिले 80 साल पुराने खतरनाक बम डिफ्यूज, तेज धमाके से दहले ग्रामीण

Jamshedpur : जमशेदपुर के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में स्वर्णरेखा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img