जंग रोकने का नया फॉर्मूला, ईरान खुद को विजेता घोषित करे — पूर्व मंत्री जरीफ

US Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध और खतरनाक स्तर पर पहुंचता नजर आ रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ग्राउंड ऑपरेशन की तैयारी कर रहे हैं। इसी बीच ईरान के पूर्व मंत्री जवाद जरीफ का बड़ा बयान सामने आया है। जवाद जरीफ ने कहा है कि तेहरान खुद को विजेता घोषित कर सीजफायर कर दे। उन्होंने ईरान को अमेरिका के साथ समझौता करने की भी सलाह दी है। युद्ध का शुक्रवार 3 मार्च को 35वां दिन है, लेकिन अभी तक हालात सामान्य होते नहीं दिख रहे हैं।

जरीफ की सलाह, जीत घोषित कर रोकी जाए जंग

जवाद जरीफ ने कहा कि अगर डोनाल्ड ट्रंप युद्ध नहीं रोक पा रहे हैं, तो ईरान को ही पहल करनी चाहिए। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि पहले ईरान को खुद को विजेता घोषित करना चाहिए।

उन्होंने सुझाव दिया कि ईरान को ऐसा समझौता करना चाहिए, जिससे जंग तुरंत रुक जाए और भविष्य में भी तनाव कम रहे। हालांकि फिलहाल ईरान की ओर से जंग रोकने के संकेत नहीं मिल रहे हैं।

हॉर्मुज खोलने का ऑफर देकर डील करने की सलाह

ईरान ने युद्ध के चलते स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पर रोक लगा दी है। इस पर जवाद जरीफ ने कहा कि तेहरान को हॉर्मुज खोलने का प्रस्ताव देकर अमेरिका से डील करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि इस कदम के जरिए ईरान अपने ऊपर लगे प्रतिबंध हटवाने की कोशिश कर सकता है।

ईरान के खिलाफ ग्राउंड ऑपरेशन की तैयारी में ट्रंप

इस बीच अमेरिका भी युद्ध को नए स्तर पर ले जाने की तैयारी कर रहा है। वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका ग्राउंड ऑपरेशन के जरिए ईरान से यूरेनियम हासिल करना चाहता है।

बताया गया है कि ट्रंप ने अधिकारियों से इसके लिए योजना तैयार करने को कहा था, जो अब पेश कर दी गई है।

हजारों कमांडो और लंबा ऑपरेशन

रिपोर्ट के मुताबिक इस ऑपरेशन के लिए हजारों कमांडो की जरूरत पड़ सकती है। जमीन पर उतरकर एयरस्ट्रिप बनानी पड़ेगी और भारी उपकरणों को मौके तक पहुंचाना होगा।

जमीन के नीचे छिपे यूरेनियम को निकालना भी बड़ी चुनौती माना जा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार यह ऑपरेशन कई हफ्तों तक चल सकता है।इस बीच जंग के और तेज होने की आशंका ने पूरी दुनिया की चिंता बढ़ा दी है।

Hot this week

खूंटी में युवक की हत्या, सड़क किनारे मिली बॉडी

Khunti : खूंटी जिले के अड़की थाना क्षेत्र में...

कोडरमा में हाथियों का हमला, 35 वर्षीय युवक की मौत, गांव में दहशत

Koderma : कोडरमा जिले के कटेया गांव में जंगली...

विधानसभा अध्यक्ष ने बाबा बैद्यनाथ धाम में की पूजा, परिवार संग किया जलाभिषेक

Deoghar : झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो रविवार सुबह...

धनबाद में भोर-भोर फायरिंग से दहशत, ऑटो को बनाया निशाना

Dhanbad : धनबाद जिले के चिरकुंडा थाना क्षेत्र स्थित...

झारखंड में बढ़ी गर्मी, कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट

Ranchi : झारखंड में अब तेज गर्मी और हीटवेव...

Topics

खूंटी में युवक की हत्या, सड़क किनारे मिली बॉडी

Khunti : खूंटी जिले के अड़की थाना क्षेत्र में...

विधानसभा अध्यक्ष ने बाबा बैद्यनाथ धाम में की पूजा, परिवार संग किया जलाभिषेक

Deoghar : झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो रविवार सुबह...

धनबाद में भोर-भोर फायरिंग से दहशत, ऑटो को बनाया निशाना

Dhanbad : धनबाद जिले के चिरकुंडा थाना क्षेत्र स्थित...

झारखंड में बढ़ी गर्मी, कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट

Ranchi : झारखंड में अब तेज गर्मी और हीटवेव...

साहिबगंज में JPSC परीक्षा से पहले होटलों में छापेमारी

Sahibganj : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img