रामनवमी को लेकर पलामू में नया ट्रैफिक प्लान लागू, भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक

Heavy Vehicles Banned : रामनवमी पर्व को देखते हुए पलामू पुलिस ने शहर की यातायात व्यवस्था में अस्थायी बदलाव किया है। नया Traffic Plan 27 मार्च 2026 को दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक और फिर रात 9 बजे से 28 मार्च की सुबह 10 बजे तक लागू रहेगा।

इस दौरान शहर के अंदर सभी छोटे और बड़े मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक रहेगी। ऐसे वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया जाएगा, ताकि शहर में जाम की स्थिति न बने और त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।

रांची की ओर से आने वाले भारी वाहन चियांकी और सिंगरा फोरलेन ओवरब्रिज से गुजरेंगे। वहीं, औरंगाबाद की तरफ से आने वाले वाहनों को सिंगरा से चियांकी की ओर मोड़ा जाएगा।

पांकी से आने वाले बड़े वाहनों को पोखराहा फोरलेन के जरिए रांची या औरंगाबाद भेजा जाएगा। शाहपुर और रामगढ़ की दिशा से आने वाले भारी वाहनों को शहर के बाहर ही सड़क किनारे पार्क कराया जाएगा।

छोटी गाड़ियों के लिए भी प्रशासन ने विशेष पार्किंग की व्यवस्था की है। रांची और पांकी की ओर से आने वाले वाहन बैरिया चौक होते हुए जेलहाता ओवरब्रिज के पास FCI गोदाम के सामने खाली मैदान में खड़े किए जाएंगे।

औरंगाबाद से आने वाली गाड़ियां पुलिस लाइन स्थित होमगार्ड कार्यालय के मैदान में पार्क होंगी, जबकि चियांकी की ओर से आने वाले वाहन टीओपी-02 मैदान में खड़े किए जाएंगे।

इसके अलावा शाहपुर-चैनपुर की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए सदीक चौक स्थित Tempu Stand तय किया गया है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे जीएलए कॉलेज परिसर, पुराना बस स्टैंड और अन्य निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करें, ताकि शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

Hot this week

Topics

बहरागोड़ा में मिले 80 साल पुराने खतरनाक बम डिफ्यूज, तेज धमाके से दहले ग्रामीण

Jamshedpur : जमशेदपुर के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में स्वर्णरेखा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img