PM मोदी का TMC पर हमला, बोले- ‘जंगलराज’ में सुरक्षित नहीं आम लोग

PM Modi Speech : PM मोदी ने रविवार को पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी TMC सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कूच बिहार के ब्रिगेड ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करते हुए कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सरकार को घेरा।

PM ने कहा कि जब न्यायिक अधिकारी ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम लोगों की सुरक्षा की उम्मीद करना मुश्किल है। उन्होंने मालदा में न्यायिक अधिकारियों के घेराव की घटना का जिक्र करते हुए इसे ‘महा जंगलराज’ का उदाहरण बताया।

उन्होंने आरोप लगाया कि TMC राज्य की न्याय व्यवस्था को कमजोर कर रही है और जनता की सुरक्षा से खिलवाड़ हो रहा है। मोदी ने कहा कि TMC के खिलाफ पूरे बंगाल में बदलाव की मांग तेज हो गई है और लोग अब परिवर्तन चाहते हैं।

PM ने ‘कट मनी’ और भय की राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा कि इसके मुकाबले जनता के पास बीजेपी का भरोसा है। उन्होंने लोगों से Appeal की कि अगर मतदान के दिन उन्हें डराने की कोशिश की जाए, तो वे कानून पर भरोसा रखें।

PM ने TMC पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि SSP घोटाले ने युवाओं के भविष्य को नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में विकास प्रभावित हुआ है और लोगों की आय में गिरावट आई है।

अपने संबोधन में Modi ने महिला आरक्षण कानून का भी जिक्र किया और कहा कि इसे लागू करने के लिए बजट सत्र को बढ़ाया गया है। उन्होंने CM Mamata Banerjee पर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बाधा डालने का आरोप लगाया।

संदेशखाली की घटनाओं का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने भरोसा दिलाया कि राज्य में BJP की सरकार बनने पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने रोजगार, सुशासन और ‘आत्मनिर्भर बांग्ला’ का भी वादा किया।

Hot this week

पवन खेड़ा की ट्रांजिट बेल के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची असम सरकार

Supreme Court India: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को तेलंगाना...

ठाणे में सड़क हादसा, वैन और सीमेंट मिक्सर की टक्कर में 11 लोगों की मौत

Thane Accident: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मुरबाद इलाके...

Topics

मतदाता पुनरीक्षण में भाजपा सक्रिय, विधायकों को बनाया गया BLA-1

Jharkhand Voter Revision: झारखंड में मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img