केरल चुनाव से पहले पीएम मोदी का दौरा, तिरुवल्ला में जनसभा और तिरुवनंतपुरम में रोड शो

News Wrap : केरल में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी आज यानी 4 अप्रैल को राज्य के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे तिरुवल्ला में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे और तिरुवनंतपुरम में रोड शो भी करेंगे। मीडिया सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री दोपहर करीब 3 बजे चांगनास्सेरी (जिला कोट्टायम) स्थित एनएसएस कॉलेज मैदान पहुंचेंगे। वहां से वे सड़क मार्ग से तिरुवल्ला जाएंगे और पब्लिक स्टेडियम में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। इस सभा में एनडीए के उम्मीदवार और कई पार्टी नेता भी मौजूद रहेंगे।

जनसभा के बाद प्रधानमंत्री तिरुवनंतपुरम में किल्लीपलम जंक्शन से करमाना तक लगभग 1.5 किलोमीटर लंबा रोड शो करेंगे। इस दौरान उनके साथ राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन भी मौजूद रहेंगे। सूत्रों के मुताबिक, रोड शो के बाद प्रधानमंत्री एनडीए उम्मीदवारों के साथ बैठक भी कर सकते हैं। इसके बाद वे शाम को वापस दिल्ली लौट जाएंगे। गौरतलब है कि केरल में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 9 अप्रैल को होना है। ऐसे में प्रधानमंत्री का यह दौरा चुनावी माहौल को और सक्रिय बनाने वाला माना जा रहा है। अब देखना होगा कि उनके इस दौरे का चुनाव पर कितना असर पड़ता है।

Also Read : मालदा कालियाचक हिंसा : मास्टरमाइंड मोफक्करुल इस्लाम बागडोगरा एयरपोर्ट से गिरफ्तार, CID की बड़ी कार्रवाई

Hot this week

खूंटी में युवक की हत्या, सड़क किनारे मिली बॉडी

Khunti : खूंटी जिले के अड़की थाना क्षेत्र में...

कोडरमा में हाथियों का हमला, 35 वर्षीय युवक की मौत, गांव में दहशत

Koderma : कोडरमा जिले के कटेया गांव में जंगली...

विधानसभा अध्यक्ष ने बाबा बैद्यनाथ धाम में की पूजा, परिवार संग किया जलाभिषेक

Deoghar : झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो रविवार सुबह...

धनबाद में भोर-भोर फायरिंग से दहशत, ऑटो को बनाया निशाना

Dhanbad : धनबाद जिले के चिरकुंडा थाना क्षेत्र स्थित...

झारखंड में बढ़ी गर्मी, कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट

Ranchi : झारखंड में अब तेज गर्मी और हीटवेव...

Topics

खूंटी में युवक की हत्या, सड़क किनारे मिली बॉडी

Khunti : खूंटी जिले के अड़की थाना क्षेत्र में...

विधानसभा अध्यक्ष ने बाबा बैद्यनाथ धाम में की पूजा, परिवार संग किया जलाभिषेक

Deoghar : झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो रविवार सुबह...

धनबाद में भोर-भोर फायरिंग से दहशत, ऑटो को बनाया निशाना

Dhanbad : धनबाद जिले के चिरकुंडा थाना क्षेत्र स्थित...

झारखंड में बढ़ी गर्मी, कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट

Ranchi : झारखंड में अब तेज गर्मी और हीटवेव...

साहिबगंज में JPSC परीक्षा से पहले होटलों में छापेमारी

Sahibganj : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img