विष्णुगढ़ घटना पर गरमाई सियासत, BJP ने दी 24 घंटे में गिरफ्तारी की चेतावनी

Hazaribagh : जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय बच्ची के साथ दरिंदगी और उसकी हत्या की घटना से इलाके में गहरा आक्रोश है। इस मामले को लेकर शुक्रवार को भाजपा के कई वरिष्ठ नेता विष्णुगढ़ पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। संसद सत्र से लौटने के बाद आदित्य साहू, मनीष जायसवाल और प्रदीप प्रसाद सीधे पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। नेताओं ने परिजनों को सांत्वना दी और भरोसा दिलाया कि इस कठिन समय में पार्टी उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

इस दौरान सांसद मनीष जायसवाल ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 24 घंटे के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है, तो सोमवार को हजारीबाग बंद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो भाजपा उग्र आंदोलन करेगी। मौके पर अन्य नेता भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं समाज के लिए बेहद गंभीर हैं और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जरूरी है।

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img