रांची में कल बिजली कटौती, जानें कौन-कौन से इलाके होंगे प्रभावित

Power Cuts in Ranchi tomorrow: राजधानी रांची के कई इलाकों में कल यानी 29 मार्च को बिजली आपूर्ति कई घंटों तक बाधित रहेगी। बिजली विभाग (Electricity Department) ने बताया कि यह कटौती RDSS (Revamped Distribution Sector Scheme) के तहत मेंटेनेंस और लाइन अपग्रेड के काम के कारण की जा रही है। इसके अलावा 33 केवी Line Shifting और AB Cabling जैसे कार्य भी किए जाएंगे।

प्रभावित इलाके और समय :

* कुसई फीडर : दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक शटडाउन। प्रभावित इलाके – दुर्गा सोरेन चौक, नामकुम, घाघरा, कुसई, डोरंडा बाजार, अनंतपुर, निवारणपुर मजिस्ट्रेट कॉलोनी और हिनू।
* राजेंद्र चौक फीडर (डोरंडा) : सुबह 10:30 बजे से शाम 4 बजे तक। प्रभावित इलाके – रहसलदार नगर और आसपास।
* पिस्का मोड़, विकास नगर, स्टाफ बैंक कॉलोनी और इंद्रपुरी रोड नंबर-14 (रातू रोड क्षेत्र) : सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक।
* तुपुदाना विद्युत अवर प्रमंडल क्षेत्र : सुबह 9:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक। प्रभावित इलाके – कल्याणपुर रोड नंबर-5 और टेंडर हार्ट विद्यालय के आसपास।

बिजली विभाग (Electricity Department) ने बताया कि ये काम भविष्य में बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए किए जा रहे हैं। हालांकि, रविवार को यह कटौती आम लोगों के लिए असुविधाजनक हो सकती है, क्योंकि छुट्टी के दिन घरों में बिजली की खपत अधिक होती है।

विभाग ने लोगों से कहा है कि वे अपने घरेलू कामों और बच्चों-बुजुर्गों की जरूरतों के हिसाब से प्लानिंग करें और बिजली कटौती के दौरान सावधानी बरतें।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img