झारखंड में बारिश से तापमान गिरा, अगले तीन दिन साफ रहेगा आसमान

Ranchi : मार्च की शुरुआत में जहां तेज गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया था, वहीं अब मौसम ने करवट ले ली है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है। राजधानी रांची, खूंटी, गुमला और लोहरदगा में ठंड का अहसास हो रहा है। गुमला में तापमान करीब 11.9 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है।

अगले तीन दिन मौसम साफ, 27 मार्च से फिर बदल सकता है मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज यानी मंगलवार को मौसम साफ रहेगा और बारिश या वज्रपात को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। अगले तीन दिनों यानी 24, 25 और 26 मार्च तक राज्य में मौसम सामान्य और साफ बना रहेगा। हालांकि 27, 28 और 29 मार्च से एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश के साथ तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है, जिससे ठंड का असर बना रह सकता है।

शहरों का संभावित तापमान

शहरों के संभावित तापमान की बात करें तो रांची में अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। जमशेदपुर में अधिकतम 34 और न्यूनतम 22 डिग्री रह सकता है, जबकि धनबाद में अधिकतम 32 और न्यूनतम 21 डिग्री रहने का अनुमान है। डाल्टनगंज में अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 20 डिग्री दर्ज हो सकता है। वहीं देवघर और मेदिनीनगर में अधिकतम तापमान 32-33 डिग्री और न्यूनतम करीब 20 डिग्री रहने की संभावना है। दूसरी ओर, मैक्लूसकीगंज में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

Hot this week

खूंटी में युवक की हत्या, सड़क किनारे मिली बॉडी

Khunti : खूंटी जिले के अड़की थाना क्षेत्र में...

कोडरमा में हाथियों का हमला, 35 वर्षीय युवक की मौत, गांव में दहशत

Koderma : कोडरमा जिले के कटेया गांव में जंगली...

विधानसभा अध्यक्ष ने बाबा बैद्यनाथ धाम में की पूजा, परिवार संग किया जलाभिषेक

Deoghar : झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो रविवार सुबह...

धनबाद में भोर-भोर फायरिंग से दहशत, ऑटो को बनाया निशाना

Dhanbad : धनबाद जिले के चिरकुंडा थाना क्षेत्र स्थित...

झारखंड में बढ़ी गर्मी, कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट

Ranchi : झारखंड में अब तेज गर्मी और हीटवेव...

Topics

खूंटी में युवक की हत्या, सड़क किनारे मिली बॉडी

Khunti : खूंटी जिले के अड़की थाना क्षेत्र में...

विधानसभा अध्यक्ष ने बाबा बैद्यनाथ धाम में की पूजा, परिवार संग किया जलाभिषेक

Deoghar : झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो रविवार सुबह...

धनबाद में भोर-भोर फायरिंग से दहशत, ऑटो को बनाया निशाना

Dhanbad : धनबाद जिले के चिरकुंडा थाना क्षेत्र स्थित...

झारखंड में बढ़ी गर्मी, कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट

Ranchi : झारखंड में अब तेज गर्मी और हीटवेव...

साहिबगंज में JPSC परीक्षा से पहले होटलों में छापेमारी

Sahibganj : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img